Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



एयरटेल के 5जी नेटवर्क पर 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार

airtel

 

देहरादून। भारत की अग्रणी टेलीकम्यूनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज घोषणा की कि उसके नेटवर्क पर अद्वितीय 5जी उपयोगकर्ताओं की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। एयरटेल द्वारा अभी अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है और कंपनी ने अपने वाणिज्यिक लॉन्च के 30 दिनों से भी कम समय में इस मुकाम को हासिल कर लिया है। अक्टूबर महीने की शुरुआत में, एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में अपनी 5जी सेवाओं के शुरुआत की घोषणा की थी। इन शहरों में सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है, क्यूंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है। भारती एयरटेल के सीटीओ, रणदीप सेखों ने कहा कि हालांकि यह प्रारंभिक चरण है, फिर भी ग्राहकों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक है। हमारा नेटवर्क प्रतिदिन विस्तृत किया जा रहा है यहाँ तक की सभी 5जी डिवाइस अब एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क पर काम करने में सक्षम है, कुछ अपवादों को छोड़ कर जो आने वाले हफ्तों में काम करने लगेंगे।  हम पूरे देश को जोड़ने के लक्ष्य के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करना जारी रखेंगे।
एयरटेल ने 2021 में 5जी परीक्षण शुरू किया और 5जी को व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने वाला देश का पहला ऑपरेटर बन गया।  जब तक कि नेटवर्क रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाए, 5जी स्मार्ट फोन वाले ग्राहक अपने मौजूदा डेटा प्लान का उपयोग हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस सेवाओं के उपयोग के लिए कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिम कार्ड को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनका मौजूदा एयरटेल 4जी सिम कार्ड 5जी सपोर्ट करता है। एयरटेल 5जी प्लस के तीन आकर्षक फीचर्स से ग्राहकों को फायदा होगा।  सबसे पहले, यह सबसे विकसित इकोसिस्टम के साथ दुनिया में सबसे व्यापक रूप से स्वीकृत तकनीक पर आधारित है। नतीजतन, भारत में सभी 5जी स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर निर्बाध रूप से काम करेंगे। दूसरा, कंपनी आज की तुलना में 20 से 30 गुना तेज गति के साथ-साथ शानदार वॉयस अनुभव और सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट के साथ सर्वाेत्तम संभव अनुभव प्रदान करने का वादा करती है।  अंत में, अपने विशेष बिजली कटौती समाधान के साथ, एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल होगा।

Leave A Comment