Breaking News:

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026



एरोमा के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आजीविका के अवसर होंगे प्रदान : सीएम त्रिवेंद्र

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में एरोमा के क्षेत्र में उत्पादन के लिए कुल 630 करोड़ रूपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एरोमा के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाएं हैं। इन्वेस्टर्स समिट में उद्योग क्षेत्र से काफी सकारात्मक रेस्पोंस मिल रहा है। हमने हाल ही में एरोमा पार्क पॉलिसी लागू की है। एरोमा के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास में सम्पन्न कार्यक्रम में एरोमा पार्क पॉलिसी के तहत कुल तीन एमओयू किए गए। राज्य सरकार ने पहला एमओयू मैसर्स इसेंसियल ऑयल एसोशियेशन ऑफ इंडिया के साथ किया। राज्य सरकार की ओर से कैप के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान व मैसर्स इसेंसियल ऑयल एसोशियेशन ऑफ इंडिया की ओर से इसके अध्यक्ष ए.के.जैन ने हस्ताक्षर किए। फर्म लगभग 500 करोड़ रूपए का निवेश उत्तराखण्ड में करेगी। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 11 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। एरोमेटिक उत्पादन से सगंध तेल का आसवन व निष्कर्षण किया जाएगा। फर्म इत्र व फ्लेवर का निर्माण, धूप व अगरबत्ती निर्माण, परफ्यूम व डियोड्रेंट, विभिन्न एरोमा उत्पादों की डिजाइन व पैकेजिंग, फ्लेवर्ड चाय, एरोमा मोमबत्ती, हैंडमेड साबुन, एरोमा थेरेपी उत्पाद आदि का उत्पादन करेगी। मैसर्स सुगंध व्यापार संघ ने राज्य सरकार के साथ एमओयू करते हुए 50 करोड़ रूपए के निवेश का प्रस्ताव किया है। इसके तहत फर्म सुगंध, फ्लेवर, एरोमा अवयव, सुगंध तेल का का उत्पादन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से कैप के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान व मैसर्स सुगंध व्यापार संघ की ओर से इसके अध्यक्ष रोहित सेठ ने हस्ताक्षर किए। मैसर्स रूसान फार्मा लिमिटेड के साथ किए गए एमओयू के अनुसार फर्म प्रदेश में 80 करोड़ का निवेश करेगी। इसमें एरोमेटिकल उत्पादां का निर्माण, सगंध तेल के निष्कर्षण आदि कार्य करेगी। राज्य सरकार की ओर से कैप के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान व मैसर्स रूसान फार्मा लिमिटेड की ओर से इसके प्रबंध निदेशक डा. कुणाल सक्सेना ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस.पंवार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, व फर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Comment