Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



एल.ई.डी. बल्बों का अधिक से अधिक वितरण हो : हरीश रावत

harish-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को बीजापुर अतिथि गृह में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की कि विभिन्न विभागों द्वारा समय पर बिजली बिलों का भुगतान नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी विभागों की की सूची तैयार की जाय, जिन पर अधिक देनदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाइन लाॅस को कम करने के लिए ठोस योजना तैयार की जाय। उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाय। ऐसे प्रयास किये जाय कि ऊर्जा निगम को कैसे लाभकारी बनाया जाय। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को कनैक्शन देने की प्रक्रिया को सरल किया जाय। साथ ही एल.ई.डी. बल्बों का अधिक से अधिक वितरण किया जाय। औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती कम से कम की जाय। यदि विशेष परिस्थितियों में बिजली कटौती करनी भी हो, तो पूर्व सूचना जारी की जाय। हरिद्वार क्षेत्र में अद्ध्र्र कुम्भ को देखते हुए बिजली की विशेष व्यवस्था की जाय। मेला अवधि तक हरिद्वार क्षेत्र में बिजली कटौती न की जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए नीति बनायी गई है। इस नीति में अभी तक कितने पात्र लोगों द्वारा आवदेन किया गया है, उसकी भी समीक्षा की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नीति के तहत जितने आवेदन आये है, उस पर कार्य शुरू किया जाय। ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या की शिकायतों का संज्ञान लिया जाय। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों को भेज कर सर्वे रिपोर्ट भी तैयार की जाय। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डाॅ. उमाकांत पंवार ने बताया कि छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए 71 आवेदन प्राप्त हुए है। इनका परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के तहत ठोस कार्ययोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, ऊर्जा निगम के एम.डी. एस.एस.यादव, यूजेवीएनएल एम.डी. एस.एन.वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment