Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



एससी एसटी एक्ट रद्द करने की मांग , जानिए खबर

हरिद्वार। आरक्षण विरोधी मोर्चा के उत्तराखंड संयोजक व ज्योतिषाचार्य डॉ.शक्तिधर शास्त्री व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पं.अधीर कौशिक ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर एससी एसटी एक्ट एवं 200 प्वाइंट रोस्टर अध्यादेश रद्द करने की मांग की। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देश के संवैधानिक व न्यायिक व्यवस्था का सिद्धांत है कि जांच के बाद ही किसी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया जाए। इसके बावजूद राजनीतिक दबाव में एससी एसटी एक्ट के तहत शिकायत के बाद बिना जांच के ही मुकद्मा दर्ज किए जाने वाला कानून में संसद में पारित किया गया। जो देश की न्यायिक व संवैधानिक व्यवस्था को नष्ट करने वाला राजनीतिक कृत्य है। इससे निर्दोष सवर्णों पर अत्याचार किया जा रहा है। निर्दोष स्वर्ण झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसकर जेल जा रहे हैं। इसके बाद साथ ही 13 रोस्टर प्वाइंट सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाकर सवर्णों के साथ घोर अन्याय किया गया। स्वर्ण नागरिकों के साथ ऐसा भेदभाव घिनौना कृत्य है ऐसा नहीं होना चाहिए। आरक्षण केवल आर्थिक आधार पर होन चाहिए। एससी-एसटी एक्ट का दुरूपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई करें। इस एक्ट का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। आरक्षण विरोधी मोर्चा के उत्तराखंड संयोजक व ज्योतिषाचार्य डॉ शक्तिधर शर्मा शास्त्री ने एससी एसटी एक्ट को काला कानून बताते हुए कहा कि जातियों को आपस में बांटना समाज में विषमता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट में बिना जांच किए गिरफ्तारी करना सर्वथा अनुचित है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। सवर्णों को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। आरक्षण जातिगत आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होनी चाहिए।

Leave A Comment