Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



कंगना रनौत ने ‘मणिकर्णिका’ को लेकर किया बड़ा फैसला

kangana_manikarnika

बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में काम करने वाले मजदूरों और टेक्निशन का बकाया पैसा फिल्म के निर्माता नहीं दे रहे हैं। अपनी फिल्म से जुड़े इस विवाद पर कंगना ने मजदूर और टेक्निशन का साथ देते हुए फिल्म के निर्माताओं को साफ कहा है कि यदि किसी एक मजदूर का पैसा भी रोका गया तो वह तत्काल ‘मणिकर्णिका’ से दूरी बना लेंगी। न तो वह फिल्म का प्रमोशन करेंगी, न ही फिल्म के किसी भी इवेंट में हिस्सा लेंगी। विरोध में मजदूर यूनियन और फेडरेशन वालों ने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी। कंगना आगे कहती हैं, ‘मेरी इस मामले में फिल्म के निर्माताओं से बात हुई है और उन्होंने मुझे कहा है की ऐसी कोई बात नहीं है। मुझे आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही सब कुछ सेटल हो जाएगा। दरअसल किसी वेंडर के साथ में पैसों का मोल-भाव किया जा रहा है, जहां वेंडर अपनी फीस तय रकम से ज्यादा मांग रहा है और निर्माता उसकी मांग के हिसाब से पैसा नहीं देना चाहते।’ कंगना ने फिल्म के निर्माताओं को अपना फैसला सुनाते हुए साफ कहा है, ‘मैंने तो इस खबर के बाद फिल्म के निर्माताओं को यह भी कह दिया था कि भले मैंने अपनी जिंदगी के 300 दिन इस फिल्म को दिए हों, लेकिन अगर ऐसी कोई भी बात होगी, एक भी मजदूर का पैसा रोका जाएगा तो मैं फिल्म से तुरंत अलग हो जाऊंगी। फिल्म के किसी भी प्रमोशन या ट्रेलर लॉन्च में कोई हिस्सा नहीं लूंगी और मैं फिल्म को प्रमोट भी नहीं करूंगी।कंगना ने कहा, ‘यह बहुत दुःख की बात है, मैंने हमेशा से ही इस तरह की प्रैक्टिस का विरोध किया है। इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले मजदूर और टेक्निशन वाले लोग है, उनको उतना महत्त्व नहीं दिया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में जितना भाव ऐक्टर्स को मिलता है, उतना किसी और को नहीं मिलता, ऐक्टर्स को यह भाव फालतू का मिलता है, इसलिए मैं भी टेक्निशन ही बनना चाहती हूं, मैं निर्देशन और राइटिंग में जाना चाहती हूं। जब ऐसी घटना मजदूरों के साथ होती है तो उसे टॉलरेट ही नहीं किया जा सकता है।’ निर्माताओं ने मुझे बार-बार आश्वासन दिया है कि आप इतनी चिंता न करें, ऐसा कुछ भी नहीं होगा। मुझे भी उनकी बात और काम करने के तरीके में विश्वास है। निर्माता की अपनी साख है, वह अपनी साख को खराब नहीं होने देंगे।’

Leave A Comment