Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



करन जौहर की फ़िल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की बॉलीवुड में होगी एंट्री

 

मुम्बई | संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। खुद शनाया भी कई बार हिंट दे चुकी हैं कि वह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अब एक बार फिर उनकी पहली फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 21 वर्षीय शनाया किसके साथ अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रही हैं और उनकी पहली फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी, आइए जानते हैं। जानकारी के मुताबिक शनाया के स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में आगाज करने के आसार थे, लेकिन वह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से अभिनय की दुनिया में पदार्पण कर रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सूत्रों के मुताबिक तीनों पिछले छह महीने से एक्टिंग की कई वर्कशॉप में हिस्सा ले चुके हैं।
फिल्म को करण जौहर और शशांक खैतान प्रोड्यूस करेंगे। इसमें शनाया ना सिर्फ लक्ष्य, बल्कि गुरफतेह के साथ भी रोमांस का तड़का लगाती दिखेंगी। तीनों के बीच लव ट्राएंगल दिखाया जाएगा। बताया गया है कि इन तीनों सितारों के अभिनय से सजी यह फिल्म इस साल जुलाई से शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते तैयारियां धरी रह गईं। अब फिलहाल निर्माताओं को पूरी तरह से लॉकडाउन खुलने का इंतजार है। रिपोर्ट की मानें तो जैसे ही पूरी तरह से लॉकडाउन हटाया जाएगा, करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू कर देगा। फिल्म की कहानी के एक बड़े हिस्से की शूटिंग विदेश में होगी, इसलिए निर्माताओं को हालात सामान्य होने का इंतजार है। इस फिल्म को 2022 में रिलीज करने का प्लान है। अगर कोरोना की दूसरी लहर ना आती तो फिल्म के नाम और इसके निर्देशक की घोषणा अब तक हो चुकी होती। शनाया कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। उनकी सुंदरता से लेकर डांस और ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब भाता है। शनाया भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए वह अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा करती रहती हैं। बता दें कि शनाया अपनी चचेरी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ चुकी हैं।

Leave A Comment