Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



“कला संग्रहालय” से नये कलाकारों को मिलेगा एक मंच

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा काम्प्लेक्स में ‘‘उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय‘‘ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कला संग्रहालय को प्रदेश के लिये विशेष निधि बताते हुए कहा कि इससे राज्य के नये कलाकारों को एक मंच मिलेगा। इसके साथ ही पुराने स्थापित कलाकारों की कृतियों को सुलभता से प्रदर्शित करने हेतु भी मंच प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित स्थानीय युवा नवोदित कलाकारों को दिल्ली आर्ट गैलरी का भ्रमण भी कराया जाय। उन्होने संस्कृति विभाग, जिसे इस आर्ट गैलरी का संचालन करना है, को निर्देश दिये कि आर्ट गैलरी के रख रखाव और संचालन के लिये नियमित धनराशि की व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध चित्रकार एवं शिल्पी सुरेंद्र पाल जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद दिया कि उन्होंने व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए इस आर्ट गैलरी का काम समय से पूरा कराया। संग्रहालय का निर्माण मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जाने माने आधुनिक चित्रकार एवं शिल्पी श्री सुरेंद्र पाल जोशी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में किया गया है। इसका संचालन संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा। संग्रहालय का निर्माण माह सितंबर 2016 में प्रारंभ किया गया था, तथा इसकी कुल लागत भूतल में रखी गई सभी पेंटिंग व कलाकृतियों सहित रूपये 192 लाख है। इस संग्रहालय का क्षेत्रफल 408 वर्ग मीटर है। प्रथम तल में उपलब्ध स्थान कलाकारों को कला प्रदर्शित किए जाने हेतु उपलब्ध रहेगा। यह संग्रहालय देश में आपदा पर आधारित पहला संग्रहालय भी है। उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय में सन् 2013 में आई आपदा के क्षणों को आर्ट के रुप में प्रस्तुत एवं संरक्षित भी किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक खजान दास, चित्रकार एवं शिल्पी सुरेन्द्र पाल जोशी, वीसी एमडीडीए विनय शंकर पांडे, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Leave A Comment