Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



कल होगा कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का शिलान्यास

uk cm

प्रधानमंत्री के सैन्यधाम के संकल्प की दिशा में बड़ी पहल

देहरादून | देवभूमि व वीरभूमि के रूप में दुनियाभर में पहचान रखने वाले उत्तराखण्ड को सैन्यधाम बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। शुक्रवार को देहरादून के कुंआवाला (हर्रावाला) में कोस्टगार्ड के भर्ती केंद्र का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इसका शिलान्यास करेंगे। हाल ही में डीजी कोस्टगार्ड राजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इसका अनुमति पत्र सौंपा था। उत्तराखण्ड में देश के लिए बलिदान होने की लम्बी परम्परा रही है। यहां औसतन हर परिवार में एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए समर्पित है। देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने का जज्बा, यहां के हर युवा को सेना में भर्ती होने को प्रेरित करता है। उत्तराखण्ड के युवाओं के इसी जज्बे को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को सैन्यधाम बनाए जाने की बात कही थी। सैन्यधाम के संकल्प को साकार करने में बहुत बड़ी पहल कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र की स्थापना द्वारा की जा रही है। शुक्रवार 28 जून 2019 को पूर्वाहन 11ः00 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस भर्ती सेंटर का शिलान्यास करेंगे। यह भर्ती सेंटर कुंआवाला (हर्रावाला) देहरादून में बनाया जायेगा।

42 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर

देहरादून में कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर के लिए भारत सरकार से 17 करोड़ रूपये भूमि के लिए व 25 करोड़ रूपये भवन निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। इस भर्ती केन्द्र का पूरा खर्च भारत सरकार वहन करेगी। लगभग डेढ़ साल में यह भर्ती केन्द्र बनकर तैयार हो जायेगा। इससे राज्य के युवाओं के लिए देश सेवा की अपनी प्रकृति के अनुरूप कोस्टगार्ड में रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। उत्तराखण्ड का युवा देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में भी अपना योगदान दे सकेगा।

राज्य के युवाओं को समुद्र में चुनौतीपूर्ण कैरियर का मिलेगा सुनहरा अवसर

क्या है कोस्टगार्ड: भारतीय कोस्टगार्ड एक मल्टी-मिशन संगठन है जो कि समुद्र में वर्ष भर अपनी गतिविधियों का संचालन करता है। यह सतह व वायु में कार्रवाई करने की व्यापक क्षमता रखता है। महानिदेशक भारतीय कोस्ट गार्ड, इसके प्रमुख होते हैं। इसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है। इसके अंतर्गत पांच कोस्ट गार्ड क्षेत्र हैं, उत्तर- पश्चिम, पश्चिम, पूर्व, उत्तर-पूर्व व अंडमान व निकोबार। कोस्टगार्ड क्यों बनें: इसका एकमात्र सबसे महत्वपूर्ण कारण है, समुद्र में चुनौतियों का मुकाबला। यदि आप बुद्धिमान व साहसी हैं, आपमें मौलिकता व नेतृत्व का गुण है तो समुद्र में सुनहरा भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। कोस्टगार्ड में सेवाएं, केवल एक रोजगार नहीं है। यहां आप राष्ट्रीय हितों की रक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कोस्टगार्ड का जीवन कठोर परिश्रम, दक्षता, जोखिम व साहसिक कारनामों से भरा होता है। दुनिया भर में भ्रमण का अवसर मिलता है। देश-रक्षा में योगदान का आत्मिक संतोष भी मिलता है। बेहतर वेतन व अन्य सुविधाओं के साथ बहुमुखी कैरियर, कोस्टगार्ड से बाहर सामान्य नागरिक जीवन में मिलना कठिन है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत: ‘‘उत्तराखण्ड में कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर खुलने से यहां के युवाओं को कोस्टगार्ड में रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। उत्तराखण्ड सैन्य प्रदेश है। प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखण्ड को सैन्य धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। यह उत्तराखण्ड का सौभाग्य है कि कोस्टगार्ड भर्ती केन्द्र उत्तराखण्ड में बन रहा है। विगत में रैबार कार्यक्रम में डीजी कोस्टगार्ड श्री राजेन्द्र सिंह ने उत्तराखण्ड में कोस्टगार्ड भर्ती केन्द्र खोलने का प्रस्ताव दिया था।’’

Leave A Comment