Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

bjp

देहरादून। जेएनयू करण पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रविरोधी बयान देने के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु युनिर्वसिटी में कांग्रेस उपाčयक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलग्न पाये गये अफजल गुरु की बरसी को एक आयोजन की तरह मनाने वाले छात्रों द्वारा भारत विरोधी नारे लगाने के बाद उनका समर्थन करने पहुॅचने से नाराज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवा छात्र नेता जितेन्द्र कुमार उर्फ़ रिंकू, हरियावाला खुर्द के ग्राम प्रधान नैन सिंह पंवार उर्फ़ काकू, घंघोड़ा की ग्राम प्रधान गीता देवी, गजियावाला के क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल थापा एवं उप प्रधान गणेश शर्मा, पंचायत सदस्य बाला देवी, सरिता देवी, मोंटूरय, ग्राम प्रधान क्यारा देवेन्द्र दास पुजारा, फूलैत के हरदयाल सिंह सहित रमेश प्रधान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक जोशी ने कहा कि कांग्रेस के उपमुखिया राहुल गांधी दिल्ली में ढिन्ढौरा पीट रहे है कि केन्द्र सरकार छात्रों की आवाज को दबा रही है, ऐसा बयान बहुत ही निन्दनीय है एवं ऐसा बयान किसी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सुशोभित नहीं होता। इसी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा से विधायक गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को पहले यह तय कर लेना चाहिए कि राष्ट्रीय अखण्डता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी वह सिर्फ राजनीति करेगें या देशविरोधी भावनाओं को भड़काने वाले तथाकथित बुद्धिजीवियों के खिलाफ मुखर होने का साहस दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीयवक्ता द्वारा अफजल गुरु को कहा जाना पूरे देशवासियों के नजर में शर्मनाक है। विधायक जोशी ने कहा कि राहुल गांधी के व्यक्त को सुनकर ही कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टिय की सदस्यता ग्रहण की।

Leave A Comment