Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने पाकिस्तान व आतंकियों का फूंका पुतला

देहरादून । कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जिलों में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग ताहिर अली के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रीतम सिंह की उपस्थिति में ऐस्लेहाॅल चैक में पुतला दहन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा शहीदों के अमर होने के नारों के बीच यहां अपना विरोध प्रदर्शन किया। सभी कार्यकार्ताओं ने एक स्वर में इस हमले का जवाब देने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया साथ ही जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बडी संख्या में अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए जहां एक शोक सभा का आयोजन किया गया, सभी ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को पाकिस्तान और आतंकवादियों का कायरता पूर्ण कदम बताते हुए घटना की निंदा की तथा इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज पूरी कश्मीर घाटी अशांत है। कश्मीर घाटी में आतंकवादी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और दूसरी ओर सीमा पार से पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोडकर हमारे देश के ऊपर हमला करता है और देश के रणबांकुरों को शहीद होना पड़ता है किन्तु कोई प्रभावी कार्यवाही न तो आतंकवादियों के विरूद्ध हुई है और ना ही पडोसी देश पाकिस्तान के हमलों के विरूद्ध। आतंकवादी घटना की घोर निंदा करते हुए केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि सेना तथा अर्ध सैनिक बलों की सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति पर काम करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तिलराज बेहड,जसपुर विधायक आदेश चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना,महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चैहान,प्रदेश अध्यक्ष डाटा विश्लेषण विभाग दीवान सिंह,सुलेमान अंसारी,अरशद आर्फी,मो0 फारूख,गरिमा दसौनी,शान्ति रावत,अकबर सिद्दकी,कादिर हुसैन,असलम,मेहताब,आलम,तौसीर अहमद,नईम अहमद,नफीस अहमद,जाहिद अंसारी,मुस्तकीम अंसारी जिसान मलिक, मसरूर अहमद,कुरबान आदि सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए।

Leave A Comment