Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



कांग्रेस ने निकाली जन चेतना रैली

cng

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों मंहगाई, जी.एस.टी., नोटबंदी, एफडीआई, बेरोजगारी व किसानों की ऋण माॅफी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर जन चेतना रैली मोटर साईकिल रैली निकाली। रैली ओल्ड मसूरी रोड, राजपुर से शुरु हुई इस दौरान भारी जन समूह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोटर साईकिल रैली को देखते हुए पुलिस को रूट डायवर्ट करना पडा, लेकिन इसके बाद भी शहर में पूरी तरह से जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। इस अवसर पर मोटर साईकिल रैली ओल्ड मसूरी रोड राजपुर से होकर जाखन, राजपुर रोड, दिलाराम बाजार, एस्ले हाॅल कांग्रेस भवन, दर्शनलाल चौक , गांधी रोड, अग्रसैन चौक ,प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक ,निरंजनपुर मण्डी-माजरा से होते हुए सैन्ट ज्यूड्स चौक ,जीएमएस रोड होते हुए चौधरी फार्म जीएमएस रोड पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली से पूर्व संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा है कि आज जनता भाजपा के झूठे वादों से आहत है और खुद को ठगा महसूस कर रहे है। आज महंगाई चरम पर है जिसका सरकार का कोई नियंत्रण नही है। राज्य में विकास कार्य बुरी तरह įवाहित हो गया है। उनका कहना है कि घंटो बिजली की कटौती से आम जन परेशान है। बेरोजगारी गन्ना किसानों की बकाया,नोटबन्दी जीएसटी की मार से मानसिक रूप से परेशान व्यवसायियों द्वारा आत्म हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार की संवेदनहिंता के खिलाफ जन चेतना रैली निकाली जा रही है। जो डबल इंजन की भाजपा सरकार को झकझोरने का कार्य करेगी। उनका कहना है कि केन्द्र की भाजपा सरकार जबसे सत्तारूढ हुई है लगातार महंगाई में बढोत्तरी हो रही है। यूपीए सरकार के समय प्याज के दाम बढे तो भाजपा ने यूपीए सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया लेकिन आज उनके शासनकाल में प्याज के दाम बढ़े तो वह कम करने का नाम ही नहीं ले रहे है। यूपीए सरकार के समय में रसोई गैस की कीमत आज दुगनी हो गई है। उनका कहना है कि नोटबंदी व जीएसटी के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे है। इसका उदाहरण प्रकाश पांडे है। उनका कहना है कि आज राज्य सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है। डीएम की घोषणा के बाद की 10 लाख रूपये सरकार देगी और दो लाख जन संगठनों से दिया और मृतक के परिजनों में एक को सरकारी नौकरी की बात कही लेकिन सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि सरकार की और से इस प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है और अब सरकार मुकर गई है। उनका कहना है कि किसानों की ऋण माफी के लिए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बडी बडी घोषणायें की गई लेकिन आज छह किसानों की आत्महत्या करने के बाद प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार ने ऋण माफ करने से साफ मना कर दिया जो सरकार की कार्य प्रणाली को दर्शाता है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 10 माह में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। अब केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, रामकुमार वालिया, कुलदीप कोहली, डा. बिजेन्द्र पाल, अर्जुन सोनकर, मोहन काला, मुकेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Comment