Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



कादर खान को याद कर भावुक हुआ बॉलिवुड

बॉलिवुड के दिग्गज और पॉप्युलर ऐक्टर कादर खान का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस दुखी हैं और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। निर्देशक डेविड धवन को कादर खान के निधन से गहरा सदमा लगा है। डेविड धवन ने कादर खान के साथ ‘बोल राधा बोल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘याराना’ जैसी फिल्मों में काम किया। डेविड ने कादर खान को याद करते हुए कहा कि वह उनकी फिल्मों की रीढ़ थे। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में डेविड धवन ने कहा, ‘मैं उन्हें भाईजान कहकर बुलाता था और वह मेरी फिल्मों की रीढ़ थे। जब हम दोनों ने पहली बार फिल्म ‘बोल राधा बोल’ में साथ काम किया, तो उसके बाद मुझे लगा कि उनके बिना मैं अपनी किसी भी फिल्म को डायरेक्ट नहीं कर पाऊंगा। मैं चाहता था कि वह मेरी हर फिल्म की कहानी लिखें और उसमें ऐक्टिंग भी करें। इसके लिए मैंने पुरजोर कोशिश भी की, लेकिन वह बहुत बिज़ी थे।’ डेविड धवन ने आगे कहा, ‘एक वक्त ऐसा भी था जब हर बड़ी कमर्शल फिल्म में भाईजान (कादर खान) का सहयोग होता था। न सिर्फ ऐक्टर बल्कि एक लेखक के तौर पर भी वह फिल्मों में शामिल होते थे। वह हर फिल्म की रीढ़ थे। जब भी वह मेरी फिल्म में होते थे तो मैं काफी सुरक्षित महसूस करता था। वह मेरे एक ऐसे दोस्त थे, जिसके पास मैं कभी भी और किसी भी स्थिति में मदद के लिए जा सकता था। शूटिंग में दिक्कत होती तो मैं भागकर उनके पास जाता। एक लेखक के तौर पर उनका कोई सानी नहीं था, लेकिन जब उनका स्वास्थ्य गिरने लगा तो मुझे दूसरे लोगों के साथ काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन मेरे दिमाग में हमेशा भाईजान ही रहते थे।’ गौरतलब है कि कादर खान को प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर था, जिसके कारण उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी हालत के बारे में जानकारी मिलने पर फैन्स से लेकर फिल्म सितारे कादर खान के ठीक होने की दुआ कर रहे थे। हालकि दो दिन पहले भी कादर खान के निधन की खबरें आईं थी, हालांकि तब इन खबरों को सरफराज खान ने गलत बताया था। जानकारी हो कि कादर खान का 31 दिसंबर को शाम 6 बजे निधन हो गया था। उनके बेटे सरफराज ने पीटीआई से बातचीत में इसकी जानकारी दी और बताया था कि कादर खान दोपहर में ही कोमा में चले गए थे।

Leave A Comment