Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



कारोबारी ने बेटी की शादी में 90 बेघरों को दिया घर, जानिये खबर

shaadi

दिल में कुछ अलग करने की चाहत हो तो वह भी किसी और के भले के लिए तो यह वर्तमान समय में बहुत ही कम देखने को मिलता है जी हां ऐसा ही कुछ कर दिखये है महाराष्ट्र के कारोबारी अजय मनोट ने , कारोबारी अजय मनोट इन दिनों चर्चा में हैं,बेटी की शादी में खुशियां बांटने के उनके तरीके ने हर किसी को वाह कहने पर मजबूर कर दिया। शादियों में शाहखर्ची कर करोड़ों लुटाने वाले रईसों को भी एक नई राह दिखाई। औरंगाबाद जिले के लासूर कस्बे में रहने वाले अजय मनोट ने बेटी की शादी में 90 बेघर लोगों को बतौर उपहार घर दिया। कपड़ों और अनाज का थोक कारोबार करने वाले मनोट ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ जमीन पर यह कॉलोनी तैयार कराई है। इसमें करीब दो महीने का वक्त लगा। कॉलोनी में कुल 90 वन बीएचके घर बनाए गए हैं। बेटी श्रेया और उनके पति ने मनोट के इस फैसले की जमकर तारीफ की। श्रेया ने पिता के इस प्रयास को अनोखा और अनुकरणीय बताया। मनोट और उनका परिवार कुल 108 घर बनाना चाहता था, लेकिन शादी की तारीख तक 90 घर ही बन पाए, इसलिए इन्हें ही बांट दिया गया। मनोट और उनके परिवार ने इन घरों में लोगों को बसाने के लिए तीन पैमानों पर उन्हें परखा। पहला, जो गरीब हो और जिसे घर की जरूरत हो। दूसरा, वह किसी स्लम एरिया में रहता हो। तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण पैमाना था कि वह किसी तरह के नशे का आदी न हो।

Leave A Comment