Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



किच्छा मे आदर्श महाविद्यालय स्वीकृत होने पर सीएम का नागरिक अभिनन्दन, जानिये खबर

किच्छा | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का किच्छा मे आदर्श महाविद्यालय स्वीकृत होने पर नागरिक अभिनन्दन किया गया। इन्दिरा गांधी खेल मैदान किच्छा में आयोजित अभिनन्दन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 20 माह के कार्यकाल मे राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई है। जो भी भ्रष्टाचार मे लिप्त थे उनके विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है। प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिये राज्य सरकार तत्पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने वर्ग-4 की भूमि पर मालिकाना हक हेतु 31 मार्च, 2019 तक समय बढाने की घोषणा की। उन्होने कहा 31 मार्च तक पुराने सर्किल रेटो के आधार पर ही मालिकाना हक दिया जायेगा। उन्होने मिट्टी की रायल्टी को व्यवहारिक बनाने, भूमिहीनो को भूमि उपलब्घ कराने, किच्छा मे नया बस अड्डा बनाने, किच्छा चीनी मिल मे एथेनाॅल प्लांट स्थापित करने, पाहा नहर की कवरिंग कर सडक निर्माण करने, किच्छा क्षेत्र की आन्तरिक 20 किमी सडको का जीर्णाेधार करने, नजूल भूमि की समस्या को हल करने के लिए अलग से नीति बनाने व उसका समाधान निकालने, 74 खटीमा-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग- ग्राम महतोष से ग्राम नवाबगंज शहीद बलजीत सिह की मूर्ति तक 04 किमी सडक का निर्माण करने, किच्छा मे नदी पर बने अधूरे रपटा पुल का निर्माण कराये जाने, आईटीआई किच्छा हेतु भवन बनाने, नगला, लालपुर व सिंरौलीकलां को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, किच्छा प्राग फार्म मे पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति की स्थापना करने, तहसील भवन, एसडीएम कार्यालय भवनो का निर्माण करने, स्वीकृत फायर बिग्रेड स्टेशन का निर्माण, किच्छा मे कन्या इण्टर कालेज मे 04 अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण, ग्राम खुरपिया की 1000 एकड भूमि पर सिडकुल की स्थापना करने, किच्छा-हल्द्वानी मार्ग से शांतिपुरी नम्बर 04 मे अंजनिया तक मार्ग का चैडीकरण किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानो को निराश होने की जरूरत नही है उनके लिए भी नई रणनीती बनाई जा रही है। उन्होने कहा कि 2022 तक सभी बीपीएल परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जायेगा। उत्तराखण्ड मे 25 दिसम्बर को अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन पर अटल आयुष्मान योेजना लांच की जायेगी ताकि सभी लोगो को निःशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 1.25 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुये है। जिनका हर सप्ताह फाॅलो अप किया जा रहा है। राज्य में मार्च 2019 तक 30 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट की रिक्वारमेंट आयी है तथा 04 हजार करोड के प्रस्ताव पुराने उद्योगों के सक्सपेटेशन से संबंधित प्रस्ताव भी प्राप्त हुये है। अभी तक राज्य के तराई आदि क्षेत्रों में ही इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव आते थे, अब पहाड़ो में भी निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुये है। उन्होनेे कहा जनपद उधमसिंह नगर मे शीघ्र ही प्लास्टिक पार्क व अरोमा सिटी विकसित की जायेगी। उन्होने खुशी व्यक्त करते हुए कहा इस बार जनपद मे धान की रिकार्ड खरीद हुई है। जिन किसानो को अभी धान का भुगतान नही हुआ है उन्हें शीघ्र ही भुगतान कर दिया जायेगा। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा हम निरंतर विकास की सम्भावनाओ को आगे बढा रहे है जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढा है। उन्होने कहा सरकार जीरो टालरेंस पर कार्य कर रही है। उन्होने कहा सरकार द्वारा नौजवानो को रोेजगार, क्षेत्र का विकास, स्वास्थ के क्षेत्र मे सस्ता सुलभ ईलाज, विद्युतीकरण आदि क्षेत्र मे विकास की गति को निरंतर आगे बढा रहे है। उन्होने कहा मिट्टी पर जो रायल्टी ली जाती है उसे कम किया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने कहा विकास को आगे बढाने के लिए प्रेरणा लेने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होने कहा 40 साल से लोगो को वर्ग-4 की भूमि पर मालिकाना हक नही मिल रहा था वर्तमान मे किच्छा क्षेत्र मे 455 लोगो को मालिकाना हक दिया गया है। कार्यक्रम मे मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, हरीश चन्द्र पंत, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमारी गिरी, जगत सिंह परिहार, सुरेश परिहार, जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 केके वीके, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिह चैहान सहित जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।

Leave A Comment