Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



किसानों की आमदनी दोगुनी करने के किये जा रहे प्रयास : सीएम त्रिवेन्द्र

cm-uk

देहरादून | आज प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में दिसम्बर 2018 तक 1,60,479 कृषकों को 80975.00 लाख के ऋण उपलब्ध कराये गये है । फार्म मशीनरी बैंक से कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गन्ना किसानों के बकाया का 100 प्रतिशत भुगतान किया गया है उत्तराखंड को ऑर्गैनिक स्टेट बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं प्रदेश में 10 हजार जैविक क्लस्टर बनाने पर काम जारी है ’जिसमें से 1.5 लाख हेक्टेयर पर जैविक खेती की जा रही है। खेती के साथ साथ पशुपालन, मत्स्यपालन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दुग्ध संघों को 4 रुपए प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि गांवों में बागवानी, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सगंध खेती से गांवों की तस्वीर बदल रही है। प्रदेश के किसानों को अब 01 लाख तक का तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जायेगा। भुगतान में धान का पूरा मूल्य किसानों को रिकार्ड समय से आनलाईन भुगतान किया गया।

पर्यटन प्रदेश बनेगा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिये नई पर्यटन नीति लागू की गई है जिसके तहत पर्यटन की गतिविधियों खासतौर से एडवेंचर टूरिज्म को एमएसएमई के दायरे में लाया गया है। ग्रामीण पर्यटन को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमस्टे स्थापित करने का लक्ष्य है जिसमें से 802 नए होमस्टे पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें होमस्टे को घरेलू दरों पर बिजली देने का मन बनाया है। 13 जिलों में 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का विकास जारी है, इसके लिए बजट जारी किया गया है। ऋषिकेश में वेलनेस सिटी व कनवेंशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है। ऋषिकेश, ऑली, टिहरी में एडवेंचर गतिविधियों को प्रोत्साहन। ऋषिकेश एडवेंचर टूरिज्म की राजधानी बना। फिल्म पॉलिसी से राज्य में फिल्मों की शूंटिंग को प्रोत्साहन मिला है। 100 फिल्मों, टीवी सीरियल की शूटिंग उत्तराखंड में हो चुकी है। बड़े बड़े निर्देशक और अभिनेता यहां शूटिंग के लिए आने वाले हैं। होम स्टे योजना के तहत विद्युत बिलों का भुगतान व्यवासायिक दर की बजाय घरेलू दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। शीघ्र ही ऋषिकेश में इन्टरनेशन कन्वेकशन सेन्टर की स्थापना की जायेगी। इसके लिये भारत सरकार द्वारा 934 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी है। इसका बाजार मूल्य 20 हजार करोड है। प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण के लिये एयर पोर्ट के समीप स्थान की तलाश की जा रही है।

देवभोग प्रसाद योजना से महिलाएं बन रही सशक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में देवभोग प्रसाद योजना से महिलाएं सशक्त बन रही हैं। पिछले सीजन में केदारनाथ धाम में 1.60 करोड रूपए़ का प्रसाद महिलाओं ने बेचा है। महिला समूहों को सशक्त बनाने के लिए बिना ब्याज के रू0 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला सुरक्षा के लिए कल ही एक पैनिक बटन शुरू किया गया है। पैनिक बटन का इस्तेमाल आपात स्थिति में बहन, बेटियां कर सकती हैं। इसे कीरिंग, ब्रैसलेट अथवा अन्य किसी रूप में महिलाएं अपने पास रख सकती हैं। कार्यस्थल पर शोषण की शिकायतों के निस्तारण व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु SHE-BOX अधिकार दिया गया है। जिसमें कोई भी पीड़ित शिकायत दर्ज करा सकती है। मातृ वन्दना योजना में 63,098 महिलाओं को मिला अनुदान दिया गया है। उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फेडरेशन के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष के लगभग 2.50 लाख बच्चों को सप्ताह में 02 दिन मीठा दूध उपलब्ध कराया जायेगा। इससे कुपोषण से छुटकारा मिल सकेगा। प्रदेश के पौष्टिक आहार ऊर्जा की केन्द्र सरकार द्वारा भी सराहना की गयी है। इस आहार को भी आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है।

Leave A Comment