Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़

डोईवाला। स्व. साईं दास तलवाड़ की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर साईं सृजन पटल कार्यालय, साईं कुटीर, जोगीवाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं समाज, शिक्षा तथा धार्मिक क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उनके ज्येष्ठ पुत्र, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो. के. एल. तलवाड़ ने बताया कि स्व. साईं दास तलवाड़ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए श्री आदर्श रामलीला समिति (रजि.), उत्तरकाशी द्वारा मरणोपरांत ‘उत्तरकाशी गौरव सम्मान–2017’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्व. तलवाड़ वर्ष 1952 से लगातार 25 वर्षों तक समिति के व्यवस्थापक एवं कोषाध्यक्ष रहे तथा उत्तरकाशी में आयोजित सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। 18 जुलाई 1990 को 70 वर्ष की आयु में उत्तरकाशी में उनका निधन हुआ।प्रो. तलवाड़ ने कहा कि अपने पिता की स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से वे विभिन्न महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को ‘स्व. श्री साईं दास तलवाड़ मेधावी छात्रवृत्ति’ प्रदान करते हैं, जिसके अंतर्गत नकद छात्रवृत्ति, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र दिए जाते हैं।उन्होंने बताया कि स्व. साईं दास तलवाड़ की स्मृति में जोगीवाला, देहरादून स्थित साईं कुटीर में अगस्त 2024 में साईं सृजन पटल की स्थापना की गई। यहीं से “उत्तराखंड में लेखन और सृजन के लिए सदैव प्रतिबद्ध” सिद्धांत वाक्य के साथ साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। पत्रिका के अब तक 23 अंक प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि 24वाँ विशेषांक 31 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। साईं सृजन पटल के माध्यम से ‘लेखक श्री सम्मान’, समाचार लेखन प्रशिक्षण, 10 अगस्त को पटल स्थापना दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह सहित साहित्य, पत्रकारिता और रचनात्मक गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

श्रद्धांजलि सभा में पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी, सह संपादक अमन तलवाड़, लेखिका नीलम तलवाड़ तथा इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत तलवाड़ ने स्व. साईं दास तलवाड़ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave A Comment