Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य

डोईवाला। उत्तराखंड की उभरती हुई मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी को साहित्य, संस्कृति और सृजन के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल का सदस्य नामित किया गया है। यह जानकारी पटल के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ ने दी।

उन्होंने बताया कि ‘लेखन और सृजन के उन्नयन के लिए सदैव प्रतिबद्ध’ ध्येय वाक्य के साथ साईं सृजन पटल की स्थापना 9 अगस्त 2024 को की गई थी। संस्था साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने का कार्य भी निरंतर कर रही है। पटल का द्वितीय स्थापना दिवस 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें वैष्णवी लोहनी का सलाहकार मंडल के छठे सदस्य के रूप में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

प्रो. तलवाड़ ने कहा कि वैष्णवी लोहनी ने अपने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मॉडलिंग एवं अभिनय की दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने मिस उत्तराखंड 2025 फर्स्ट रनर-अप, मिस अल्मोड़ा, मिस फोटोजेनिक तथा मिस ब्यूटीफुल स्माइल जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए हैं। इसके अतिरिक्त फेमिना मिस इंडिया 2026 उत्तराखंड प्रतियोगिता में ‘मिस टैलेंटेड’ का सम्मान प्राप्त कर उन्होंने प्रदेश की युवा बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने का गौरव हासिल किया है।

वैष्णवी का मानना है कि प्रतिभा कभी भी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। वर्तमान में वह उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी, परिधानों तथा विभिन्न उत्पादों के लिए मॉडलिंग कर रही हैं। वह एक कुशल नृत्यांगना और अभिनेत्री होने के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। समाजसेवा, चैरिटी कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों में उनकी निरंतर सहभागिता उन्हें एक संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करती है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए साईं सृजन पटल उन्हें पूर्व में भी कई बार सम्मानित कर चुका है। साईं सृजन पटल पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी एवं सह संपादक अमन तलवाड़ ने वैष्णवी लोहनी के सलाहकार मंडल में मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं सलाहकार मंडल के सदस्य वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एस.डी. जोशी, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, प्रो. राजेश कुमार उभान, लेखक एवं अभिनेता डॉ. अनूप वीरेन्द्र कठैत तथा साहित्यकार डॉ. चन्द्र भूषण बिजल्वाण ने भी उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave A Comment