Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर

देहरादून | खेल मंत्री एवं मुख्य खेल सचिव उत्तराखंड सरकार देहरादून को उत्तराखंड की खेल नीति पर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा सुझाव पत्र के माध्यम से दिया है | उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष 2021 मे खेल नीति बनकर तैयार हुई थी ओर फिर वर्ष 2024 मे लागू हुई थी जिसमे हमारे 32 सुझाव आपको हमारे द्वारा प्रेषित किए गए थे लिखित द्वारा ओर वर्ष 2025 मे आपके द्वारा पहली बार 38वे नेशनल गेम्स का आयोजन हुवा था ओर उत्तराखंड के युवाओं ने 100 से ऊपर मैडल प्राप्त किए थे जिसके उपरांत आपने खिलाड़ियों को पुरुष्कार के रूप मे धन राशि प्रदान की थी ओर नौकरी का भी आश्वासन दिया था ओर खिलाड़ियों को अगस्त माह तक नौकरी भी मिल जाएगी उत्तराखंड सरकार बधाई की पात्र है जिसके कारण युवा खेल के प्रति जागरूक हो रहे है,  उत्तराखंड की खेल नीति और बेहतर कैसे हो इसी उदेश्य से रावत द्वारा खेल नीति के मुख्य बिंदु लिखकर प्रेषित किया |

01) सर्वप्रथम आप 13 जिलों मे स्पोर्ट्स कॉलेज क्लास 1 से लेकर कॉलेज ( पोस्ट ग्रेजुएट ) तक खिलाडी पड़ सके खेल सके 5 साल से लेकर 12 साल तक के उत्तराखंड से बेहतरीन खिलाडी चुने जिनको फ्री रहना खाना एजुकेशन कोचिंग हो
02) कॉलेज मे एजुकेशन ओर स्पोर्ट्स कोचिंग 50%, 50% हो
03) ग्राउंड बेहतरीन होने चाहिए वेल मेन्टेन एवं इक्विपमेंट भी
04) कम से 10 खेल मुख्य होने चाहिए फुटबाल, हॉकी, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कब्बड्डी, खो खो, शूटिंग जिसमे खिलाडी पदक ला सके जिसमे हमारे खिलाड़ियों मे पदक लाने की उम्मीद भी है
05) स्पोर्ट्स कोटा 4% हो जिससे राज्य सरकार के सरकारी विभाग मे नौकरी नेशनल ओर इंटरनेशनल खेलने पर प्राप्त हो
06) राज्य सरकार मे अगर किसी खिलाडी सरकारी विभाग मे चयन होता है तो 5 साल तक उस खिलाडी का परफॉरमेंस अच्छा होना चाहिए अगर नहीं खेलता है तो उसको 5 साल रखा जाए अस्थाई नौकरी पर जिसके कारण खिलाडी नौकरी स्थाई पाने के लिए कड़ी मेहनत करता रहेगा
07) सरकारी नौकरी सर्वप्रथम उत्तराखंड पुलिस विभाग मे मिले उसके बाद, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिजली विभाग, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, फारेस्ट विभाग, रोडवेज विभाग, आबकारी विभाग आदि राज्य सरकारी विभाग मे नौकरी मिले ओर ज़ब विभिन्न विभाग की हर वर्ष प्रतियोगिता होगी उसमे से खिलाडी चुनकर नेशनल ओर इंटरनेशनल स्तर पर भेजा जाए
08) छात्र ओर छात्राओं को बेहतरीन सुविधा खेलो के लिए मिले उनको मंथली प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए
09) उत्तराखंड के मास्टर्स ( वेटरनल ) पूर्व नेशनल ओर इंटरनेशनल खिलाडी,कोचो एवं रेफ्रीयों को खेल नीति मे जोड़ा जाए ओर उनको भी खेलो के लिए 35 साल से 100 साल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाए ओर उनको प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए आने जाने रहने खाने की व्यवस्था की जाए सरकार के द्वारा जिससे की आने वाले युवाओं को एक प्रेरणा मिलेगी की इस उम्र मे मास्टर्स खिलाड़ियों मे इतना जोश है तो युवाओं को भी जोश आएगा ओर बेहतरीन खेलेंगे
10) प्रतेक वर्ष बेहतरीन खिलाड़ियों, कोचो, रेफ्रीयों ओर मास्टर्स को उचित प्रदर्शन करने पर नेशनल ओर इंटरनेशनल स्तर अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, हिमालय अवार्ड, उत्तराखंड रत्न अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करना चाहिए
11) उत्तराखंड मे पहली उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खुलने पर बेहतरीन पूर्व नेशनल ओर इंटरनेशनल खिलाड़ियों, कोचो ओर रेफ्रीयों को जोड़ना चाहिए जिससे वो अपना अनुभव शेयर कर सके ओर आने वाले युवाओं को बड़े स्तर पर पहुंचाने मे मदत करे
12) स्पोर्ट्स कॉलेज ओर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मे काम चोर, बेईमान भरस्टाचार मे लिप्त पाए गए किसी भी खिलाडी, कोच ओर रेफरी का ना ले ओर अगर लिया है तो उसका एक साल का कार्यकाल देखे सही करता है तो आगे दो साल के लिए बढ़ाया जाए
नहीं करता है तो तुरंत निकाल दिया जाए
13) जो भी कर्मचारी, अधिकारी अगर स्पोर्ट्स कॉलेज, यूनिवर्सिटी मे रखा है तो उसको 5 साल तक अस्थाई रखा जाए अगर काम 5 साल मे बेहतरीन करता है तो उसको स्थाई किया जाए
14) उत्तराखंड की खेल नीति ऐसी बने जो समस्त भारत के अन्य राज्यों से भिन्न हो ओर उत्तराखंड से बेहतरीन खिलाडी, कोच ओर रेफरी उत्तराखंड का नाम नेशनल ओर इंटरनेशनल स्तर पर पंहुचा सके
15) खेल नीति मे सर्वप्रथम उत्तराखंड के मूल निवासी लिए जाए जिसमे गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी, भूटिया आदि जाति के खिलाडी लिए जाए जो अपने दादा, परदादा के जमाने से उत्तराखंड मे रह रहे हो उनको 4% की छूट दी जाए भर्ती करने ओर नौकरी मे
16) खेल के दौरान खिलाडी की दुर्घटना घायल होने पर फ्री इलाज होना चाहिए ओर मृत्यु होने पर एक करोड़ की राशि उनके परिवार को प्रदान करनी चाहिए
17) समस्त खिलाडी, कोच, रेफरी, कर्मचारीयों का इन्सुरेंस होना चाहिए जिससे उनको भविष्य मे जीवन यापन करने पर आसानी हो
18) सरकार द्वारा समस्त खिलाड़ियों कही भी को आने जाने के लिए फ्री बस सुविधा होनी चाहिए
19) 60 साल से ऊपर खिलाड़ियों को सरकार द्वारा इन्सुरेंस, मेडिकल सुविधा, आने जाने की सुविधा फ्री होनी चाहिए ओर पेंसेन मात्र 3000 पर मंथ मिलनी चाहिए
20) उत्तराखंड के फेमस खिलाड़ियों को ही उत्तराखंड सरकार ब्रैंड अम्बेसडर बनाये विभिन्न खेलो का
21) सरकार को उत्तराखंड मे जितने भी एन जी ओं खेल के क्लब, एकेडमी जो पंजीकृत है जो खिलाड़ियों को अपने स्तर से निखार रहे है उनको फण्ड, इक्विपमेंट देकर प्रोत्साहित करने चाहिए जिससे की प्राइवेट संस्था का भी खिलाड़ियों के बनाने मे मुख्य भागीदारी होगी
22) खिलाड़ियों के लिए समस्त उत्तराखंड के 13 जिलों मे नशे से दूर, फ़ास्ट फूड से दूर ओर मोबाइल से दूर रहने का समय समय पर सेमीनार करना चाहिए
23) उत्तराखंड के खिलाड़ियों, कोचो ओर रेफ्रीयों के साथ समय समय पर प्राइवेट वर्कशॉप, सेमिनार करने चाहिए ओर साथ साथ नये नये नियमों से अवगत कराना चाहिए जिससे हर खिलाडी अपडेटेड रहे
24) पदक विजेताओं को नेशनल ओर इंटरनेशनल स्तर पर लाने पर तुरंत नौकरी का प्रावधान होना चाहिए पैसा ना देकर नौकरी प्रदान की जाए
25) उत्तराखंड के पूर्व ओर वर्तमान फेमस खिलाडी, कोच ओर रेफरी का एक संग्रालय ( म्यूजियम ) होना चाहिए जिससे की आने वाले युवा हमारा उत्तराखंड मे विभिन्न खेलो का इतिहास जान सके

Leave A Comment