Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



किसान दीपक उपाध्याय ‘व्हाट एन आईडिया सर जी’

deepak

विस्तार लेती आबादी के कारण खेती की जमीन सिमटती जा रही है. ऐसे में खेती के नए प्रयोग किसानों के साथ ही आम लोगों की लिए भी जरूरी हैं. नकरोंदा गांव के दीपक उपाध्याय ने जैविक खेती का ऐसा ही एक अनूठा मॉडल विकसित किया है, जिससे वो खुद के लिए आजीविका का बेहतर जरिया खड़ा करने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरणा बन गए हैं | देहरादून के नजदीकी नकरौंदा गांव के आखिरी छोर तक भी अब बस्ती का विस्तार हो गया है, जबकि कभी इस इलाके में खेती लहलहाती थी. ऐसे में इस गांव के छोटी जोत वाले किसान दीपक उपाध्याय ने नई तरह की खेती का रुख किया. करीब दस साल पहले उन्होंने महज चार बीघा जमीन पर पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन का काम शुरू किया था, जिसमें वो टमाटर, करेला, शिमला मिर्च, लोबिया और भिंडी जैसी सब्जियां उगा रहे हैं.इन फसलों का उत्पादन पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीके से किया जाता है, लेकिन खास बात ये है कि इसमें रासायनिक खाद की बजाए जैविक खाद का उपयोग किया जाता है | जैविक उत्पादों की उन्हें रासायनिक उत्पादों के मुकाबले कहीं बेहतर कीमत मिल जाती है.रासायनिक खाद गोबर से मिलती है, जिसके लिए वो पशुपालन करते हैं. इसमें भी उन्होंने पूरी तरह देशी नस्ल की गायों को तरजीह दी है, जिनसे उन्हें पंद्रह किलो दूध रोजाना मिल जाता है. इसी चार बीघे जमीन के एक हिस्से में उन्होंने मुर्गी पालन भी किया है. मुर्गियों के बाड़ा भी रोजाना अंडों के रूप में उनकी आर्थिकी का जरिया बना हुआ है | यही नहीं, जमीन के एक हिस्से में चालीस गुणा बीस फीट का एक तालाब भी बनाया गया है | इस तालाब में तीन तरह की मछलियां पनपाई गई हैं. मछलियों की पहली खेप को अब वो बाजार भेजने की तैयारी कर रहे हैं | इस परिसर में एक जगह पर बायोगैस प्लॉट भी लगाया गया है, जिससे उन्हें खुद के उपयोग के लिए ईंधन मिल जाता है. यही वजह है कि गैस कनेक्शन की लाइन में नहीं लगना पड़ता है | गांव के किसान राय सिंह बताते हैं कि उपाध्याय का काम देखकर उन्होंने भी अब जैविक खेती का रुख कर लिया है, जिसमें थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है और कम खर्च में बेहतर कमाई वाली उपज तैयार हो जाती है | एक और किसान सुरेंद्र सिंह भी कुछ ऐसा ही मानते हैं, वो कहते हैं कि ये भविष्य की खेती है और बेरोजगार होती युवा पीढ़ी को इसे जरूर सीखना चाहिए |

साभार -बालकृष्ण ध्यानी

Leave A Comment