Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



किसी भी विभाग में बैकलाॅग का कोई पद रिक्त न रहे : हरीश रावत

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिवालय में विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों के साथ ही बैकलाॅग पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आदि की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागों में रिक्त पदों के साथ ही बैकलाॅग के पदों का अधियाचन शीघ्र भेजा जाय, किसी भी विभाग में बैकलाॅग का कोई पद रिक्त न रहे, यह सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने पदों को भरे जाने के लिये लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा तकनीकि शिक्षा परिषद से समन्वय कर इसमें शीघ्रता लाने के भी निर्देश दिये। बैठक में सचिव कार्मिक आनन्द वर्द्धन ने बताया कि कार्मिक विभाग को प्राप्त कुल 88 विभागों की सूचना के अनुसार वर्तमान में कुल रिक्तियों की संख्या 14,738 है, जिसमें अनारक्षित श्रेणी के कुल 7,858 पद, अनुसूचित जाति श्रेणी के 3,895 पद, अनुसूचित जनजाति के 694 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के 2,291 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि कुल रिक्त पदों के सापेक्ष श्रेणीवार रिक्त पदों में सामान्य श्रेणी 53.32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति श्रेणी में 26.43 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति श्रेणी 04.71 प्रतिशत एवं अन्य पिछड़ा वर्ग में 15.54 प्रतिशत है। जबकि कार्मिक द्वारा राज्य की चयन संस्थाओं यथा लोक सेवा आयोग, अधीनस्त सेवा चयन आयोग तथा प्राविधिक शिक्षा परिषद एवं अन्य विभागीय चयन प्रक्रियाओं के संबंध में सूचना संकलित की गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा कुल 7980 पदों पर चयन हेतु अधियाचन प्रेषित किया गया है। जिसमें गृह विभाग में महिला कान्सटेबल के 1000 पद, रेडियो इन्सपेक्टर के 144 व महिला सब-इन्सपेक्टर के 108 पर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 3405 पद, प्राविधिक शिक्षा परिषद में 523 और लोक सेवा आयोग में 2800 पदों का अधियान भेजा गया है। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा प्रवक्ता के 906, चिकित्सा विभाग श्रेणी तीन के 228 व चिकित्साधिकारी के 158 पदों का अधियाचन संबंधित चयन संस्थाओं को भेजने की कार्यवाही गतिमान है। बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव ओमप्रकाश, मनीषा पंवार, डा.उमाकांत पंवार, सचिव आनन्द वर्द्धन, डीएस गब्र्याल, सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल विनोद शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment