Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



कुलपति सम्मेलन 20 दिसम्बर को राजभवन में

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में 20 दिसंबर गुरुवार को पूर्वाहन 11.00 बजे से राजभवन में राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में कुलाधिपति और राज्यपाल श्रीमती मौर्य प्रदेश में विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करेंगी। राज्यपाल श्रीमती मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह प्रथम कुलपति सम्मेलन होगा। राज्यपाल के सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि सम्मेलन में विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं, परिणाम तथा दीक्षांत समारोहों की समयबद्वता के साथ-साथ दाखिले और नियुक्तियों पर भी परिचर्चा होगी। विश्वविद्यालयों के सामाजिक दायित्वों से संबंधित क्रियाकलापों पर विमर्श होगा। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन रोकने, किसानों के साथ सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण के उपक्रम, तथा गावों को गोद लिए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। कुलपति सम्मेलन के एजेंडा में गुणात्मक एवं रोजगार परक शिक्षा, मौलिक गुणवत्ता परक शोध, राज्य के विश्वविद्यालयों का राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय रैकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त करना, वर्तमान आवश्यकतानुसार पाठ्यक्रमों में परिवर्तन जैसे विषय प्रमुख हंै। सम्मेलन में पूर्व के कुलपति सम्मेलनों में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की भी समीक्षा की जायेगी। इसमें तकनीकि विश्वविद्यालय की प्रथम परिनियमावली का प्रख्यापन, कुलपतियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की स्थिति, साइबर सुरक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र के काॅलेजों की संबद्धता के विषय प्रमुख हैं। बैठक में सभी कुलपतियों के अतिरिक्त उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, आयुष शिक्षा, कृषि शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और वित्त विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव भी उपस्थित रहेंगे।

Leave A Comment