Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



कूड़ा निस्तारण को 19 टाटा एस वाहनों का हुआ शुभारम्भ

 

cm-meyar

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून को स्वच्छ, सुन्दर व आधुनिक शहर बनाने के लिये सभी से आपसी सहयोग की अपेक्षा की है। शहर के नागरिकों को भी शहर की साफ सफाई में अपना योगदान देना होगा। शहरवासी अपने घर का कूड़ा सडक व नालियों में फैकने के बजाय डस्टबिन में डाले। उन्होने शहर वासियो को प्रति माह दो थैले उपलब्ध कराने की बात कही जिसमे प्लास्टिक व नान प्लास्टिक कूडा अलग कर रखा जा सकेगा। इससे कूडा निस्तारण में सुविधा होगी। उन्होने कहा कि शीशमबाडा में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लान्ट के लिये जो भी धनराशि आवश्यक होगी वह नगर निगम को उपलब्ध करायी जायेगी। शहर में अण्डर ग्राउण्ड डस्टबिनों की स्थापना के लिये एक एक करोड़ रूपये राज्य सरकार, एमडीडीए व नगर निगम द्वारा दी जायेगी। गुरूवार को कूड़ा निस्तारण के लिये नगर निगम को उपलब्ध कराये गये 19 टाटा एस वाहनों का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में देहरादून शहर का विस्तार 60 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होने कहा कि शहर के विस्तार के साथ ही उनकी आबादी के लिये पानी बिजली सडक व साफ सफाई जैसी आधारभूत सुविधाओं के लिये व्यवस्था की जानी होती है। इसके लिये वित्तीय संसाधनो के विकास पर ध्यान देना होगा। इसके लिये नगर निगम को क्षेत्र के बड़े ग्रामो को कर के दायरे में लाने पर विचार करना होगा। उन्होने कहा कि शहर के विकास के लिये राजनीति से अलग हटकर सोचना होगा, उन्होने शहर के बडे पार्को के सौन्र्दयीकरण पर भी ध्यान देने को कहा, उन्हाने एमडीडीए व नगर निगम को आपसी सहयोग के साथ बड़ी संख्या में आवासीय कालोनियों के निर्माण में आगे आने को कहा। उन्होने कहा कि निर्बल आय वर्ग के लोगो को आवास उपलब्ध कराने के लिये भी नई कालोनियों का निर्माण किया जाना आवश्यक है।उन्होने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के राज्य सरकार के प्रयासों को सफलता मिली है। आज का दिन इसके लिये नई संभावनाओं का भी दिन है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि शहरी विकास देश के लिये भी चुनौती बना है। शहरीकरण तजी से बढ़ रहा है, बढ़ती आबादी को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत पर उन्होेने बल दिया। उन्होने कि देहरादून को स्वच्छ, सुन्दर व आधुनिक शहर बनाने के लिये आवश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर मेयर विनोद चमोली ने शहर की सफाई व्यवस्था आदि में मुख्यमंत्री द्वारा दिये जा रहे सहयोग के लिये उनका आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि शहर की सफाई को आन्दोलन के रूप में लेना होगा।

Leave A Comment