Breaking News:

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026



‘केदारनाथ’ फिल्म के नाम से ऐतराज: सतपाल महाराज

देहरादून। पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने ‘केदारनाथ’ फिल्म को लेकर आज खुलकर आपत्ति जताई। सतपाल महाराज ने कहा कि ‘केदारनाथ’ फिल्म के नाम से भी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हमारे आराध्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आराध्य है। सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें ‘केदारनाथ’ टाइटल पर भी आपत्ति है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक को फिल्म का नाम कुछ और रखना चाहिए था। उन्होंने सलाह दी कि फिल्म का नाम, ‘कामत और प्यार’ रख देते। सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि फिल्म शूटिंग की पर्मिशन में ‘हिडन अजेंडा’ था। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक भावना भड़काने वाली फिल्मों के खिलाफ है। सरकार इसे रोकने के लिए सख्त कानून लाएगी और बॉंड भरवाया जाएगा। कमाल की बात यह है कि ‘केदारनाथ’ फिल्म पर घोर आपत्ति जताने से चंद घंटे पहले ही सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बनी एक चार सदस्यीय समिति ने फिल्म की समीक्षा करने के बाद इस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया था। समिति ने फिल्म को प्रदर्शित करने का फैसला संबंधित जिलाधिकारी पर छोड़ दिया था। हालांकि आज यह फिल्म राज्य में कहीं भी रिलीज नहीं हो सकी है क्योंकि एक-एक कर सभी 13 जिलों के डीएम ने रात को ही फिल्म को रिलीज न करने के आदेश जारी कर दिए थे।

Leave A Comment