Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



केदारनाथ में शवों की तलाश के काम कभी भी रोका नहीं है : रावत

 bajat
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सभी आपदा प्रभावितों जिनके आवास क्षतिग्रस्त हो गए थे, को आवास उपलब्ध करवा दिए गए हैं। केवल 27 परिवार शेष हैं क्योंकि वे अपने लिए अधिक बेहतर स्थान की तलाश में हैं। करीब 2500 परिवारों का आश्रय उपलब्ध करवाया गया। हमने 2013 की आपदा में प्रभावितों को जितनी सहायता राशि व मुआवजा राशि प्रदान की है, ऐसी परिस्थितियों में पहले किसी भी राज्य द्वारा नहीं दी गई है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर 50 हैलीपेड बनाए जा रहे हैं। केदारनाथ, लिन्चैली, भीमबली व गौरीकुण्ड में हैलीपेड तैयार किए जा चुके हैं। आज यात्रा मार्ग पर हमारी सड़कें पहले से भी बेहतर हैं। हम संकरी सड़कों के चैड़ीकरण व स्लाईडिंग जोन के उपचार पर फोकस कर रहे हैं। रोपवे निर्माण के लिए पृथक एजेंसी का गठन किया जा रहा है। पहली बार ट्रेकिंग रूट विकसित करने पर भी बल दिया जा रहा है। हम बेहतर उत्तराखंड निर्माण के लिए ठीक दिशा में काम कर रहे हैं। केदारनाथ में नरकंकाल मिलने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शवों की तलाश के काम कभी भी रोका नहीं है। हमने कभी नहीं कहा है कि अब कोई कंकाल नहीं मिलेगा। केदारनाथ में 15-20 फीट तक का मलबा जमा है। वहां की अस्थिर स्थलाकृति इसे हटाने में आड़े आ रही है। परंतु आज जब स्थानीय लोगों में चेहरों पर सफल चारधाम यात्रा की खुशी लौटी है, ऐसी बातों को प्रचारित करना प्रदेश की आर्थिकी के लिए ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों के साहस की बदौलत ही उत्तराखंड आपदा के झटके से उबरने में सफल हुआ है। आज भी 350 से अधिक गांवों का सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन किया जाना है परंतु उत्तराखंड अपने संसाधनों से इसे करने में सक्षम नहीं है। इसमें केंद्र सरकार को राज्य की सहायता करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा को लेकर आरटीआई से जो तथ्य आए हैं, उनमें किसी व्यक्ति विशेष को इंगित नहीं किया गया है। इसीलिए मुख्य सचिव को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए है। यदि किसी के विरूद्व कुछ पाया जाता है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। आरोप प्रत्योरोपों की राजनीति से हटकर हमें अपनी ऊर्जा उत्तराखंड के विकास में लगानी चाहिए। योग दिवस के बाबत पूछे जाने पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हम राज्य में योग के अभियान के लिए पूरा ठोस एक्शन प्लान बना रहे हैं। सितम्बर माह में हम इसके लिए रोड़मैप प्रस्तुत करेंगे।

 

Leave A Comment