Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



केदारनाथ में होगा लेज़र शो, जानिए ख़बर

kedarnath

देहरादून | 29 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट खुलने जा रहे हैं. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं केदारनाथ में हो रहे प्रगति कार्यों का जायजा ले रहे हैं वही अक्षर ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के सौजन्य से मंदिर में एक शानदार लेजर शो की तैयारियां भी की जा रही हैं. इसके अलावा बहुत जल्द यात्रियों की सुविधा के लिए ”  सिम्पली हैवन” नाम से  एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च होने जा रहा है. सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अक्षर ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के माध्यम से ‘आदि अनंत शिव’ के रूप में एक कथा का मंचन किया जाएगा. इसके माध्यम से शिवलिंग की स्थापना की  रहस्यमय कहानी प्रस्तुत की जाएगी. इसका चित्रण मंदिर की पश्चिमी दीवार पर किया जाएगा. यह 25 मिनट का एक लेजर शो होगा.  29 अप्रैल से 4 मई के बीच हर रोज इसके लगभग 2 से 3 शो आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस शो के लिए राज्य सरकार की ओर से किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है. यह पूरी तरह से निशुल्क है और अक्षर ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के द्वारा इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है. उन्होंने अक्षर ग्रुप ऑफ़ कंपनीज  का  आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह एक प्रकार से कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी का उदाहरण है. विदित है कि श्री केदारनाथ धाम के पुनरुद्धार हेतु विभिन्न व्यक्तियों तथा कंपनियों द्वारा अलग-अलग रूप में योगदान दिया जा रहा है. साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि अब तक चार धाम यात्रा हेतु लगभग 18000 से अधिक रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं और 25 अप्रैल से पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर लगभग 16991 यात्री आ चुके हैं. उन्होंने त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम नामक संस्था के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया और अवगत कराया कि त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम द्वारा राज्य में निशुल्क बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि  यात्रा मार्ग पर कुछ होमस्टे भी उपलब्ध हैं और इनके लिये उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है. उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द सरकार यात्रा के लिए  एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच करने जा रही है. इस एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को जहां बेहतर सुविधा और जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी वहीं  यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत किया जा सकेगा. पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा है कि लाइट एंड साउंड शो तो लोगों ने बहुत सारे देखे होंगे मगर भगवान केदारनाथ के दरबार में यह अपनी तरह का पहला उदाहरण है, जो लेजर के माध्यम से भगवान शिव की कथा का चित्रण व मंचन किया जाएगा. उन्होंने देश विदेश के तमाम श्रद्धालुओं को इस यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित किया है.

Leave A Comment