Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



केदारनाथ : हाट बाजार का शीघ्र विस्तारीकरण

uk

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करने के बाद केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हाट बाजार का शीघ्र विस्तारीकरण किया जायेगा, जिसके तहत हाट बाजार के नजदीक पचास नयी दुकाने शीघ्र तैयार की जायेंगी। दुकाने बनने के बाद तीर्थ पुरोहितों को आने वाले सीजन के लिए दुकानें मिल पायेंगी। कहा कि गरूड़चट्टी से केदारनाथ को जोड़ने वाले पुल का डिजाइन तैयार हो चुका है और जल्दी ही पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जायेगा। सीएस ने शंकराचार्य समाधि स्थल का भी दौरा किया और बताया कि एक्सपर्टों द्वारा समाधिस्थल का डिजाइन तैयार कर दिया गया है और एक सप्ताह के भीतर समाधिस्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटी निम की लड़कियों के जज्बे की भी सीएस ने तारिफ की और कहा कि विषम परिस्थितियों में लड़कियां केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग कर रही हैं, यह गौरव की बात है। सीएस ने मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बन रही सुरक्षा दीवारों का भी जायजा लिया। साथ ही कहा कि शीघ्र ही आस्था पथ भी तैयार किया जाय और संगम किनारे अतिशीघ्र रैलिंग निर्माण का कार्य पूरा किया जाय। मंदिर के बगल में ईशान मंदिर की सीएस ने जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि यह मंदिर चालीस साल पुराना है, जिसका निर्माण किया जाना आवश्यक है। सीएम ने कहा कि मंदिर को कुछ दूरी पर बनाया जाय, मगर मंदिर समिति के अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने मंदिर को उसी स्थान पर बनाये जाने की बात कही। सीएस ने मंदिर के पीछे घास लगाने को कहा, जिससे मंदिर की भव्यता और निखर जाय। उन्होंने घास लगाने को लेकर एसआई बिपिन चन्द्र पाठक से राय ली, जिसमें पाठक ने बताया कि इस साल घास को लगाया जाना मुश्किल है। अगले साल केदारनाथ मंदिर के पीछे घास लगाई जा सकती है। उन्होंने घास लगाने की जिम्मेदारी एसआई पाठक को सौंपी। सीएस ने कहा कि तीस अक्टूबर तक पुनर्निर्माण से संबंधित सभी बड़े कार्य पूरे कर दिये जांय, जिससे आने वाली यात्रा के लिए प्रशासन अपनी कार्य योजना तैयार कर सके। इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एसडीएम गोपाल सिंह चैहान, एसआई बिपिन चन्द्र पाठक के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment