Breaking News:

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026



कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

pm-uk

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और प्रदेश में चल रहे विकासात्मक प्रगति की जानकारी दी। शासकीय प्रवक्ता कौशिक ने उत्तराखण्ड के अवस्थापना विकास, स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में विशेष रूप में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान प्रदेश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान, नगर विकास हेतु साॅलिड वेस्ट, सीवरेज व पेयजल क्षेत्र में किये गये कार्याें की समीक्षा की जा रही है। मुलाकात के दौरान बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वच्छता कार्यक्रम को अपने सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर समस्त प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव को निर्देश दिये है कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम को भी एजेंडे में रखा जाय। शहरों के नियोजित विकास के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्याें की जानकारी देते हुए रेरा कानून को प्रदेश में लागू करने हेतु राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यशाला के बारे में भी बताया। शासकीय प्रवक्ता ने प्रदेश के कुम्भ मेला-2021 के तैयारियों के सम्बन्ध में और सफल कावंड मेला के प्रबन्धकीय स्वरूप के बारे में भी बताया। उत्तराखण्ड सरकार नौजवानों के रोजगार हेतु कौशल प्रबन्धन के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही। को भी सब्जी विक्रेता, नाइ, दुधवाला, काबाड़ी, पलम्बर, राजमिस्त्री इत्यादि कि लिये विशेष रोजगार योजना के बारे में बताया। पलायन रोकने के लिये पलायन आयोग का भी गठन किया गया है। राज्य में जीएसटी कानून को लागू करने के लिये अनोखी पहल के रूप में नौजवानों को प्रशिक्षित कर जीएसटी मित्र की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश के विकास में केन्द्र सरकार से मिलने वाले सहायोग के लिये आभार व्यक्त किया और देवभूमि की गंगा जल को भी भेंट स्वरूप दिया। समस्त चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त किया।

 

Leave A Comment