Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



कॉमेडी शो : ‘रायता फैल गया’ लाँच

देहरादून | हंगामा डिजिटल मीडिया के स्वामित्व वाले देश के प्रमुख वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म, हंगामा प्ले ने आज एक नए ऑरिजिनल शो, ‘रायता फैल गया’ को लॉन्च किया है। इस कॉमेडी शो की कहानी दो अविवाहित नवयुवक, शैंकी और हैरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो बेफ़िक्री से ज़िंदगी बिताते हैं। फिर उनके परिवार के लोग उनकी ज़िंदगी में दख़ल देते हैं और नैतिकता के बंधनों से मुक्त उनकी जीवनशैली को संस्कारों की बेड़ियों में बांधने की कोशिश करते हैं, और इसी खींच-तान में कॉमेडी का सिलसिला शुरू होता है जो हर पल और ज़्यादा हास्यजनक होता जाता है। अभिषेक परीक ‘रायता फैल गया’ के रचनाकार है और इसे कैफ़ेस्टूडिओज़ ने प्रस्तुतकिया है। इसका निर्माण शिवाय इंटरनेशनल ने किया है।

अविवाहित नवयुवकों के लिए सपने से कम नहीं….

शैंकी और हैरी ऐसी ज़िंदगी जीते हैं जो अविवाहित नवयुवकों के लिए सपने से कम नहीं – उनके पास एक बड़ा घर है, प्यार करने वाली प्रेमिका है, फ्लैट में उनके साथ रहने वाले दोस्त भी बेमिसाल हैं, सभी खुलकर मौज-मस्ती करते हैं, और उनकी पार्टियां तो कभी ख़त्म ही नहीं होती हैं; संक्षेप में कहें, तो उनके परिवारों के लिए इन दोनों का हर काम किसी पाप से कम नहीं है। जब शैंकी के पिता, चुन्नीलाल अचानक उनके घर पर पहुँचते हैं, तो शैंकी और हैरी उन सभी चीजों को छिपाने के लिए जी-जान लगा देते हैं, जो चुन्नीलाल की नज़रों में अय्याशी है। यहाँ तक कि वे दोनों अपनी-अपनी प्रेमिकाओं को नई पहचान देने की योजना भी बनाते हैं! संस्कारों की मूर्ति, चुन्नीलाल को हैरी की बुआ , विद्या से प्यार हो जाता है, और यहीं से कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है। हालांकि, ऐसी प्रेम कहानी भी क्या जिसमें कोई उलझन ही ना हो? हैरी और शैंकी के मकान मालिक, लालचंद को भी विद्या बुआ से प्यार हो जाता है, और फिर विद्या बुआ का दिल जीतने के लिए चुन्नीलाल अपने संस्कारों का त्याग कर देता है। अविवाहित नवयुवकों की विलासिता भरी ज़िंदगी पर ग्रहण लग जाता है, और फिर संस्कारों तथा बंधनों से मुक्त जीवन के बीच हास्यजनक अंदाज़ में संघर्ष की शुरुआत होती है।

18 से 30 साल के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया शो: सिद्धार्थ रॉय

हंगामा डिजिटल मीडिया के सीओओ, सिद्धार्थ रॉय ने इस शो के बारे में बताते हुए कहा, “हमने विभिन्न शैलियों, स्वरूपों, भाषाओं और लक्षित दर्शकों की पसंद के अनुरूप अलग-अलग तरह के शो का एक बड़ा संग्रह बनाने का प्रयास किया है। हमारा यह नवीनतम शो, मुख्यतः 18 से 30 साल के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, लेकिन इसकी कहानी का ताना-बाना कुछ ऐसा है जो बुजुर्गों को काफी पसंद आएगा और वे भी इस कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। हम आश्वस्त हैं कि, हमारी व्यापक वितरण रणनीति इस शो को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचाने में मददगार साबित होगी और लोगों को यह शो खूब पसंद आएगा। वितरण की मजबूत रणनीति और अलग-अलग तरह की विषय-वस्तुओं के विशाल संग्रह की सहायता से, हमने इस साल के अंत तक अपनी वैश्विक पहुँच को दोगुना तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।”
शो के रचनाकार, अभिषेक परीक ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा, “इस शो को देखना बेहद मज़ेदार होगा, क्योंकि इस शो की कहानी बेहद मनोरंजक है जो पहले दृश्य से ही यह दर्शकों को बांधे रखती है। इन सभी प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि इस पूरी श्रृंखला में दर्शकों को एक भी पल के लिए बोरियत महसूस नहीं हो। मुझे यक़ीन है कि इस शो को बनाने में हमें जितना आनंद आया है, दर्शकों को देखने में उतना ही आनंद आएगा।” कैफ़ेस्टूडिओज़ के संस्थापक एवं सीईओ, निखिल रायबोले ने कहा, “रायता फैल गया हास्य और मनोरंजन से भरपूर कॉमेडी शो है, जो निश्चित तौर पर युवाओं को बेहद पसंद आएगा। इस शो के जरिए दिखाई गई परिस्थितियों से हर कोई परिचित है, और कहानी में बेहद दिलचस्प मोड़ के साथ इसके हर एपिसोड को और भी ज़्यादा मनोरंजक बनाया गया है। हम खुश हैं कि हमें हंगामा प्ले के साथ काम करने और इस शो को दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों तक पहुँचाने का अवसर मिला है। अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।” इस शो को हंगामा के ‘वीडियो ऑन डिमांड’ प्लेटफॉर्म, हंगामा प्ले पर देखा जा सकता है। साथ ही हंगामा प्ले के माध्यम से एमएक्स प्लेयर, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, वी मूवीज़ एंड टीवी, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, टाटा स्काई बिंज, डिश स्मार्ट स्टिक के साथ-साथ मेघबेला ब्रॉडबैंड, एलायंस ब्रॉडबैंड, एसीटी फाइबरनेट और नेटप्लस जैसे आईएसपी, तथा टीसीएल, वनप्लस टीवी, सोनी ब्राविया, सीवीटीई और क्लाउडवॉकर जैसे एंड्राइड टीवी पर भी ‘रायता फैल गया’ देखा जा सकता है। इसके अलावा, हंगामा ने शाओमी के साथ भी साझेदारी की है, इसलिए शाओमी के उपभोक्ता भी हंगामा प्ले के माध्यम से इस शो को मी टीवी पर देख सकते हैं। आने वाले दिनों में दर्शक सोनी-लिव और फ्लिपकार्ट वीडियो पर भी इस शो का आनंद ले पाएंगे। ‘रायता फैल गया’ में साहिल छाबरा, सुमित मानक, अजय पॉल, मुकेश भट्ट, निशि सिंह, अवनी अरोड़ा, सम्राट सहगल, निलोफर गेसावत और अक्षय चौधरी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

Leave A Comment