Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



खरीद-फरोख्त को विधायक तलाश रहे भाजपा नेता: रावत

cm-uk

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व पर प्रदेश में रुपयों के बोरे लेकर गली-गली व गांव-गावं कांग्रेस विधायकों को पुनः ललचाने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि बडे़ दुख की बात है कि भाजपा के कई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री जैसे शार्प-शूटर आदि विधायकों की खरीद फरोक्त करने को राज्य की खाक छान रहे है। पत्रकारो से वार्ता करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा नेताओं के तीन-चार विधायकों के उनसे सम्पर्क में रहने के ब्यान मेरे इस आरोप की पुष्टि करते है। साथ यह भी कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की राजनीति को कभी भी सही नही ठहराया जा सकता है, वहीं उन्होने यह भी आरोप लगाया कि संवैधानिक सस्थाओं पर भी दबाव में लेने का खेल भाजपा ने आरम्भ कर दिया है। उनका इशारा राज्यपाल को लेकर दिए गए भाजपा नेताओं व मीडिया में चल रही विभिन्न चर्चाओं को लेकर था, जिसमें कुछ समाचारों में राज्यपाल को बदलने की मुहिम के समाचार आए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनको जनता तक अपनी बात पहुॅचाने से रोका जा रहा है जिस प्रकार से पद यात्रा में निकलने पर पथराव व लाठी ड़डे दिखाए जा रहे है उससे स्पष्ट है कि भाजपा नेता नही चाहते कि वह जनता के बीच में जाकर भाजपा द्वारा थोपा गया राष्ट्रपति शासन व लोकतंत्र की हत्या के सम्बन्ध में अवगत कराये। रावत ने कहा कि लोकतंत्र में अपने विचारों से जनता को अवगत कराना एक आवश्यक कार्य है संसदीय लोकतंत्र में यह अधिकार नहीं छीना जा सकता, वहीं उन्होने इस सम्बन्ध में सी.पी.आई (भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी) के नेताओं के बयानों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग विचारों को एक दूसरे को सम्मान करना चाहिए, एक सवाल के जबाव में रावत ने कहा कि सभी जनपक्षीय व सामप्रदायिक विरोधी शक्तियों को इस सम्बन्ध में आगे आना चाहिए, तभी लोकतंत्र चल पाएगा, एक प्रश्न के जवाब में श्री रावत ने कहा कि पौड़ी के बुधानी गांव में भी धारा 144 लगाना यह साबित करता है कि भाजपा नहीं चाहती के हम अपनी बात जनता तक पहुॅचाए। पूरे प्रदेश में धारा 144 लगाना भी स्पष्ट करता है। रावत ने जोर देकर कहा कि वे पद यात्रा कार्यक्रमों जारी रखेंगे व आवश्यक हुआ तो उपवास पर भी बैठेंगे, यह भी कहा कि भाजपा नेता जिन कांग्रेस के मंत्रियों और नेताओं के ऊपर सबसे भ्रष्ट होने का आरोप चसपा करती थी आज उन सबको को मुकट का नगीना बना लिया है। पत्रकारों द्वारा हरिद्वार गंगा पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि गंगा मेरी माॅ है और मैं गंगा का बेटा हूॅ, गंगा मईया के पास मै आर्शीवाद लेने व यह भी संकल्प लिया है कि माॅ गंगा की सेवा में जो काम अधूरे रह गए है उन्हे वे पूरा करेंगे।

Leave A Comment