Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



खुद से ज्यादा नशा औरों को पहुँचाता है नुकसानः डॉ पण्ड्या

हरिद्वार । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज इन दिनों नशा भारत छोड़ों व व्यसन मुक्ति पर एक विशेष अभियान को गति देने में जुटा है। इस निमित्त तीन दिवसीय व्यसन मुक्ति राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तराखण्ड, उप्र, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मप्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियणा व चण्डीगढ़  राज्यों के चयनित प्रतिनिधि शामिल रहे। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व  शैलदीदी से प्रतिनिधियों ने भेंटकर वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बढ़ते नशा व दुर्व्यसनों का प्रयोग पर अंकुश लगाने हेतु मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर युवा चेतना के उद्घोषक डॉ. पण्ड्या ने कहा कि यदि भारत को विकसित, सभ्य व सुसंस्कृत राष्ट्र की श्रेणी में लाना है, तो नशा व नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को इस दिशा में सार्थक पहल करने के लिए व्यसन मुक्ति आन्दोलन से जुड़कर स्वयं को नशा व दुर्व्यसन से दूर रखना होगा। नशा जितना पीने वाले का नुकसान करता है, उससे ज्यादा परिवार व समाज का। उन्होंने कहा कि बैनर्स, लघुनाटिका, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जन जागरण अभियान को गति दिया जा सकता है। श्रद्धेया शैलदीदी ने युवावर्ग को नशा से मुक्त करने पर बल देते विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से दुर्व्यसनों से होने वाली हानियों पर प्रकाश डाला। समापन सत्र को संबोधित करते हुए शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भारत से नशा व दुर्व्यसनों को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इन दिनों तमाम तरह की बुराइयाँ अपनी जड़े जमा रखी हैं, व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे रचनात्मक कार्यों को स्कूलों, महाविद्यालयों से लेकर जन-जन को नशा से होने नुकसानों के प्रति सचेत करें। शिविर समन्वयक ने बताया कि तीन दिन चले इस कार्यशाला में सैद्धांतिक व व्यावहारिक के कुल पन्द्रह सत्र हुए, जिसे डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. बृजमोहन गौड़, डॉ. शिवानन्द साहू, चक्रधर थपलियाल, सदांनद अंबेकर आदि ने संबोधित किया।

Leave A Comment