Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



खुले में शौच मुक्त में रायपुर ब्लाक राज्य का पहला ब्लाक बना

uk

रायपुर ब्लाक परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत विकास खण्ड रायपुर में खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ) घोषित होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों के सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विकासखण्ड परिसर रायपुर में सभाकक्ष का जीर्णोद्धार/आधुनिकीकरण लागत 66.97 लाख रूपये का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य को खुले में शौचमुक्त करने हेतु ’स्वच्छता रथ’ को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि रायपुर ब्लाक पहला ऐसा ब्लाक बन गया है, जो कि खुले में शौच से मुक्त है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी नवम्बर माह तक पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त करने का है। उन्होंने कहा कि रायपुर ब्लाॅक को ओ.डी.एफ. घोषित करने का महात्मा गांधी जी के जन्म दिन को चुना, जो कि स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक थे। उन्होंने कहा कि हमंे स्वयं अपने आस-पास स्वच्छता के प्रति ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ खुले में शौच मुक्त ही नही बल्कि हर व्यक्ति को सफाई के प्रति जागरूक करके एक स्वच्छ उत्तराखण्ड बनाना चाहते है। उन्होंने कहा कि इसमें पंचायतों का अहम रोल है। गांवों के बदलने से ही उत्तराखण्ड बदल सकता है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त कि की इस साल तक उत्तराखण्ड खुले में शौच की समस्या से मुक्त हो जायेगा। साथ ही मोबाईल टाॅयलेट के लिए भी समाधान निकाल रहे है। मोबाईल टाॅयलेट की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो टाॅयलेट पुराने है अगले वर्ष से उनके पुनर्निर्माण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब महिला मनरेगा श्रमिकों को निर्माण कर्मी के रूप में पंजीकरण किया जायेगा। जिनके टाॅयलेट नही होंगे उन्हें 20 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस अभियान को तेजी से चलाया जायेगा। इस अवसर पर खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ) के लिए एक नुक्कड नाटक की भी प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो महिला स्वयं सहायता समूह कार्यशील हो या न हो उनको भी 5 हजार रूपये बैकअप के रूप में दिया जायेगा। जो महिला स्वयं सहायता समूह काम कर रहे है उन्हें 20 हजार रूपये दिये जायेंगे।

Leave A Comment