Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



गंगा की गोद से निकाले कई टन कचरा, जानिए खबर

हरिद्वार । श्रमदान में सत्संकल्पों की ऊर्जा भर जाए, तो वह महाश्रमदान बन जाता है। महाश्रमदान के ऐसे ही स्वरूप की मनोरम झांकी कुंभनगरी हरिद्वार का हृदय स्थल माने जाने वाले हरकी पैड़ी से लेकर ललताराव पुल के बीच देखने को मिली। हाथ में खुरपी, तगाड़ी, झाडू लिए हजारों पीतवस्त्रधारी लोकसेवी गंगा मैय्या की गोद में बिखरे हुए थे, जो निर्मल गंगा अभियान के संदेश को विश्व भर में फैलाने के लिए कृतसंकल्प थे। हरकी पैड़ी से लेकर ललताराव पुल तक को सात सेक्टर में बाँटकर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के अनुभवी कार्यकर्त्ताओं के नेतृत्व में करीब बारह सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासित होकर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में खूब पसीना बहाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि जब-जब शांतिकुंज से सामाजिक कार्यों हेतु सहयोग माँगा है, तब-तब वे आगे बढ़कर सहयोग किया है। मुझे खुशी है कि शांतिकुंज के स्वयंसेवकों ने आज सफाई अभियान में भाग लेकर हरकी पौड़ी से लेकर ललताराव पुल तक के गंगा घाटों व गंगाजी से कूड़ा-कचरा निकाला। स्वयंसेवकों की लगन, तन्मयता व कार्यशैली से प्रभावित जिलाधिकारी श्री चैधरी ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि शांतिकुंज के साधकों से सफाई कैसे की जाती है, इसे सीखो। शांतिकुंज दल के नेतृत्व कर रहे हरिमोहन गुप्त ने बताया कि गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत भारत की नदियों में स्वच्छता अभियान अखिल विश्व  गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या जी के नेतृत्व में चल रहा है। आज जिलाधिकारी चौधरी के आवाहन पर हरिद्वार के हृदय स्थल माने जाने वाले हरकी पौड़ी में वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शांतिकुंज व देसंविवि परिवार के बारह सौ से अधिक लोगों ने जमकर पसीना बहाया। सफाई अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, नगर निगम के उप आयुक्त नेगी, शांतिकुंज के रामसहाय शुक्ल, विष्णु मित्तल, कामता प्रसाद साहू, जयसिंह यादव, अजय त्रिपाठी, संतोष सिंह आदि के अलावा देसंविवि के एनसीसी से जुड़े युवा, भारत स्काउट गाइड जनपद शांतिकुंज के विद्यार्थी सहित विभिन्न राज्यों से गायत्री तीर्थ आये विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।

Leave A Comment