Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द, जानिए खबर

CM-UK

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुशल प्रबन्धन हेतु चीनी मिलों को पीपीपी मोड पर संचालित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा तथा कार्मिकों के हितो को पूर्णतः सुरक्षित रखा जाएगा। राज्य की किच्छा, डोईवाला, बाजपुर व नादेही चीनी मिलों में एथाॅनोल प्लान्ट लगाए जाने की कार्यवाही गतिमान है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को शुगर मिल डोईवाला के पेराई सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया। ज्ञातव्य है कि डोईवाला शुगर मिल द्वारा गन्ने की अधिकाधिक बुवाई हेतु गन्ना विकास कार्ययोजना के अन्तर्गत अनेक योजनायें चलायी जा रही हैं। जिसमें मुख्य रूप से चीनी की उच्चतम रिकवरी की प्राप्ति हेतु गत् 3-4 वर्षो में मिल के सुरक्षित गन्ना क्षेत्रफल में अधिक चीनी पर्ते वाली गन्ने की उन्नत किस्मों की अधिकाधिक बुवाई करायी गई है । जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2018-19 में 57 प्रतिशत क्षेत्रफल में उन्नत प्रजाति के गन्ने का विस्तार हुआ है। गत् पेराई सत्र में डोईवाला शुगर मिल को चीनी मिल के सुरक्षित गन्ना क्षेत्र डोईवाला, देहरादून तथा हरिद्वार, रुड़की एवं पौंटा साहिब आदि क्षेत्रों से 29.56 लाख कुन्टल गन्ने की आपूर्ति हुई। जिसकी पेराई कर मिल द्वारा 9.40 प्रतिशत चीनी पर्ता प्राप्त करते हुए। कुल 2,78,405 कुन्टल चीनी का निर्माण किया गया। गत् सत्र में कृषकों को कुल रु0 92.92 करोड़ गन्ना मूल्य की देय तथा जिसके सापेक्ष मिल द्वारा अभी तक अपने स्रोतों से रु0 46.86 करोड़ तथा शासन से प्राप्त वित्तीय सहायता से रु0 27.28 करोड़ का भुगतान किया गया है। इस प्रकार कुल देय गन्ना मूल्य के सापेक्ष मिल द्वारा रु0 74.14 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है जो कि कुल देय भुगतान का 80 प्रतिशत है।
पेराई सत्र 2018-19 हेतु गन्ने की आवश्यकता तथा उपलब्धता के दृष्टिगत् गन्ना आयुक्त द्वारा मिल के सुरक्षित गन्ना क्षेत्रफल का निर्धारण करते हुए मिल को 51 बाहृय क्रय केन्द्र आवंटित किये हैं। उक्त के अतिरिक्त पौंटा साहिब क्षेत्र के 3 क्रय केन्दों से भी गन्ने की आपूर्ति करायी जायेगी। पेराई सत्र 2018-19 के लिए कम्पनी द्वारा 32 लाख कुन्टल गन्ने की पेराई एवं 9.50 प्रतिशत चीनी पर्ता प्राप्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave A Comment