Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



गरीबों को मिला आशियाना, मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लाॅटरी के माध्यम से चयनित 221 लाभार्थियों को सौपे आवंटन पत्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्बल आय वर्ग के लिए ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 में निर्मित आवासीय इकाईयों के आवंटन पत्र चयनित लाभार्थियों को वितरित किए। लाॅटरी के माध्यम से चयनित कुल 221 लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए लाॅटरी सिस्टम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थी जल्द से जल्द अपने आवास में चलें जाएं। इस बार की होली में वे लाभार्थियों के इन आवास में जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका विकास होगा, तभी सभी साथ-साथ देश को आगे बढ़ा सकते हैं। सरकार के लिए सभी अपने हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो नए भारत का सपना देखा है, वह गरीबी से मुक्त होगा, सबके पास आवास होगा, बिजली व पानी की सुविधा होगी। गरीबों को उनके हक का पैसा पूरा मिले, इसके लिए जनधन खाते खुलवा कर पैसा सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। अब सरकार व गरीब लाभार्थियों के बीच बिचैलिए नहीं हैं। किसान सम्मान निधि में 6 हजार रूपए किसानों को दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों, मजदूरों, किसानों के लिए अनेक योजनाएं प्रारम्भ की है। जरूरत है इन योजनाओं की जानकारी उन लोगों तक पहुंचाने की। आप स्वयं भी इन योजनाओं के बारे में जानें और दूसरों को भी बताएं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्वयं को भी जागरूक होना पड़ेगा। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह बहुत सुंदर प्रोजेक्ट है। इनमें जिन लोगों को आवास आवंटित हुए है वे बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। केंद्र व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना सहित तमाम योजनाएं गरीबों के हित में प्रारम्भ की हैं। एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दिसम्बर माह में लाॅटरी द्वारा कुल 224 लाभार्थियों का चयन किया गया था। नगर निगम के माध्यम से इनका वेरिफिकेशन कराया गया। अब 221 लाभार्थियों को ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 में निर्मित आवासीय इकाईयों के आवंटन पत्र सौंपे जा रहे हैं। इन आवास की कुल लागत 9 लाख रूपए है। इसमें एमडीडीए द्वारा 3 लाख की सब्सिडी दी गई है। इसका भार एमआईजी व एचआईजी पर अंतरित किया गया है। बाकी बचे 6 लाख रूपए में से 1.5 लाख रूपए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा व 1 लाख रूपए उत्तराखण्ड जन आवास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। इस प्रकार लाभार्थी को केवल 3.5 लाख रूपए ही देने होंगे। इस राशि के लिए बैंकों से गृह ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। कार्यक्रम में विधायक खजानदास, नगर निगम देहरादून के मेयर सुनिल उनियाल गामा, गढ़वाल मण्डलायुक्त डा.बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, नगरायुक्त विनय शंकर पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment