Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



गर्व के साथ करें देश और नौसेना की सेवा : एडमिरल आर.के.धोवन

Dhowan

भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) की एक प्रभावशाली पासिंग-आउट पैरेड (पीओपी) में भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के 330 कैडेट और विदेशी मित्र देशों के छह कैडेटों ने अपने प्रशिक्षण का सफल समापन किया। यह पीओपी आज सुबह 89वां भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (पीबी टेक) और (एमएससी) पाठ्यक्रमों के कैडेटों की भारतीय नौसेना में कमीशनिंग का प्रतीक रहा। ये पासिंग-आउट कैडेट शरदकाल अवधि 2015 के चार विभिन्न पाठ्यक्रमों- 89वां भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) बीटेक और एमएससी पाठ्यक्रमों, 20वां नैवल ओरिएंटेशन कोर्स (विस्तारित), और 21वां नैवल ओरिएंटेशन कोर्स (नियमित) से संबंधित थे। स्नात्तक करने और मार्च करने में पुरूष कैडेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली भारतीय नौसेना एवं भारतीय तटरक्षक की 21 महिला कैडेट भी उनके साथ थी। नौ-सेनाध्यक्ष एडमिरल आर.के.धोवन ने पैरेड की समीक्षा की। औपचारिक समीक्षा के बाद एडमिरल ने नौ प्रतिभाशाली कैडेटों को पदकों से सम्मानित किया। अपने संबोधन में एडमिरल ने पासिंग-आउट कैडेटों को बधाई दी और उन्हें गर्व के साथ देश और नौसेना की सेवा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कैडेटों को हमेशा पांच मूल्यों को याद रखना चाहिए। इन पांच मूल्यों में पहली – देश और नौसेना के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की प्रतिबद्धता है, दूसरा शारीरिक और नैतिक साहस है, तीसरा जिनका आप नेतृत्व करते हैं उन पुरूषों और महिलाओँ के प्रति करूणा का भाव है, चौथा – प्रदर्शन एवं चरित्र को लेकर आपकी साख है, और पांचवा तथा अंतिम हमेशा और हर वक्त संदेह से परे सत्यनिष्ठा है। उन्होंने कैडेटों को नौसेना एवं जीवन में, जो कुछ भी वो करते हैं, उनमें हमेशा उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ अपने भाषण का समापन किया। दक्षिणी नौसेना कमान के प्रधान सेनापति, वाईस एडमिरल सुनील लांबा, आईएनए के कमांडेंट वाइस एडमिरल अजीत कुमार भी इन ऐतिहासिक क्षणों के गवाह थे। इससे पहले 23 नवंबर को सभी पासिंग-आउट कैडेट ने प्रेरणास्थल के युद्ध स्मारक पर निष्ठा की शपथ ली थी जिसका प्रबंधन डिप्टी कमांडेंट और चीफ इंस्पेक्टर, रियर एडमिरल एम.डी.सुरेश ने किया था। पासिंग-आउट पैरेड के साक्षी सभी सफल कैडेटों के गर्वीले माता-पिता एवं अभिभावक, बड़ी संख्या में स्थानीय एवं बाहरी गणमान्य व्यक्ति तथा मीडिया से जुड़े व्यक्ति भी थे।

Leave A Comment