Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

uk cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से आर.ए.एफ. रेंज 3 के कार्यालय को प्रदेश में यथावत बनाये रखने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि सैनिक/अर्द्वसैनिक बाहुल्य प्रदेश की जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में आर.ए.एफ.रेंज 3 का कार्यालय कुंजा गेस्ट हाऊस, बालावाला देहरादून में वर्ष 2017 में गृह मंत्रालय भारत सरकार की अनुमति से स्थापित किया गया था। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त प्रतिनिधि मण्डल द्वारा यह अवगत कराया गया है कि इस कार्यालय को प्रदेश से बाहर ले जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। जबकि इस कार्यालय के लिये राज्य सरकार द्वारा देहरादून के शीशमबाडा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध करा दी गई है एवं अन्य आवश्यक सुविधायें देने हेतु भी राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है, यहां पर कई धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन समय-समय पर होते रहते है, जिसमें कांवड़ मेला यात्रा, कुंभ मेला व चारधाम यात्रा प्रमुख है। इन आयोजनों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने में आर.ए.एफ. की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसी स्थिति में उक्त कार्यालय को प्रदेश से बाहर ले जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने केन्द्रीय गृहमंत्री से अनुरोध किया कि आर.ए.एफ रेंज 3 के कार्यालय को उत्तराखण्ड में यथावत बनाये रखा जाय। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र नेही नई दिल्ली में केन्द्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी भेंट की।

Leave A Comment