Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



ग्राम श्री पुरस्कार योजना का होगा शुभारम्भ

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में चिन्ह्ति 665 स्वंय सहायता समूहों के सशक्तिकरण के लिये प्रत्येक एस0एच0जी0 को बैंक खाता खोलने तथा व्यवसाय हेतु शीड केपिटल के रूप में कुल 25 हजार की धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। एस0एच0जी0 को सामुहिक खेती के लिये प्रोत्साहित करने के लिये एक लाख रूपये की धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही एस0एच0जी0 समूहो को उनके वार्षिक टर्न ओवर पर 5 प्रतिशत बोनस भी शीघ्र दिये जाने के निर्देश उन्होने दिये है। उन्होने गांवो के सर्वागीण विकास मे पहल के लिये ग्राम श्री पुरूस्कार योजना के लिये 6 करोड़ की धनराशि प्रदान करते हुए 9 नवम्बर को इसकी शुरूआत करने के निर्देश दिये इससे सोशियल इंडिकेटर को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवो को सड़क से जोड़ने के लिये ग्राम्य विकास कोष से भी धनराशि उपलब्ध कराये जाने को कहा इसके लिये 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही इस कोष की गाइड लाइन भी तय करने के निर्देश दिये ताकि इन योजनाओं के लिये इस कोष से भी डबटेलिंग की जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि क्षेत्र व जनसंख्या के आधार पर बड़े विकासखण्डो में योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिये इनमें अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय खोले किया जाए। ये कार्यालय अभी गढ़वाल व कुमाऊ के एक-एक ब्लाक में खोले जाय। उन्होने खण्ड विकास अधिकारी को सशक्त बनाने तथा उनके स्तर पर संचालित होने वाली योजनाओ केे मोनिटरिंग की बात कही। ब्लाको को सक्षम बनाने से ही ग्रामीण क्षेत्रो के विकास से सम्बंधित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित न होने वाले परिवारो के लिये मुख्यमंत्री ग्राम आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराये जाय इसके लिये धनराशि की भी व्यवस्था की जाय। इसमें लगभग 30 हजार लोग लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होने आपदा से पुर्नवासित होने वाले परिवारो को भी इस योजना में सम्मिलित किये जाने को कहा। उन्होने निर्देश दिये कि ग्रामीण विकास से सम्बंधित योजनाओं के लिये स्वीकृत धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग हो यह सुनिश्चित किया जाय।

Leave A Comment