Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



ग्राहकों के लिए एयरटेल ने डिजिटल कुंभ का अनुभव किया पेश , जानिये खबर

देहरादून। भारत के अग्रणी मोबाईल नेटवर्क ने आज अपने ग्राहकों को डिजिटल कुंभ मेला 2019 का अनुभव प्रदान करने के लिए अभियानों की घोषणा की। एयरटेल स्मार्टफोन के ग्राहक एयरटेल टीवी ऐप पर कुंभ मेला की गतिविधियां स्ट्रीम कर सकेंगे, जिनमें स्नान और आरती शामिल हैं। एयरटेल टीवी ऐप पर कुंभ मेला 2019 के लिए समर्पित एक खास चैनल निर्मित किया गया है, जो इस भव्य आयोजन की पूरी गतिविधि स्मार्टफोन की स्क्रीन पर पेश करेगा। एयरटेल टीवी ऐप पर यह एक्सक्लुसिव सामग्री पेश करने के लिए एयरटेल ने भारत के अग्रणी डिवोशनल कंटेंट प्रदाता, वीआर डिवोटी के साथ टाईअप किया है। इसके द्वारा लाखों एयरटेल के ग्राहक, जहां कहीं भी हों, वहीं से कुंभ से डिजिटल रूप से कनेक्ट हो सकेंगे। एयरटेल टीवी पर यह खास चैनल लाईव चल रहा है और 4 मार्च, 2019 तक चलेगा। यह डिजिटल सेवा एक्सेस करने के लिए ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन पर एयरटेल टीवी ऐप (एन्ड्रॉयड एवं आईओएस के लिए उपलब्ध) डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा वीआर डिवोटी के साथ साझेदारी में एयरटेल आगंतुकों को वर्च्युअल रियल्टी का अनुभव देने के लिए प्रयागराज में विशेष कायोस्क स्थापित कर रहा है। यहां पर श्रृद्धालु कायोस्क से पूरी गतिविधियों का जीवंत अनुभव ले सकेंगे। वीआर डिवोटी पूरी दुनिया में श्रृद्धालुओं को मोबाईल ऐप पर आधारित धार्मिक व आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने में मार्केट लीडर है। वीआर डिवोटी ने देश में 200 से अधिक मंदिरों व आध्यात्मिक गुरुओं के साथ टाई अप किया है और विशाल ईवेंट्स, जैसे मैसुरु दशहरा, महामस्तकाभिषेक, गणेश विसर्जन आदि ईवेंट्स लाईव स्ट्रीम की हैं। वीआर डिवोटी की निर्माता कंपनी, काल्पनिक टेक्नॉलॉजीज़ बैंगलोर में स्थित है। भारती एयरटेल के सीईओ- कंटेंट एवं ऐप्स, समीर बत्रा ने कहा, ‘‘कुंभ भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे महत्वपूर्ण ईवेंट्स में से एक है। हमारा प्रयास है कि हम इसे अपने ग्राहकों के नज़दीक पहुंचाएं। एयरटेल टीवी ऐप के माध्यम से ग्राहक तेजी से विकसित होते डिजिटल भारत में अपने स्मार्टफोन पर कभी भी और कहीं भी कुंभ का अनुभव ले सकेंगे। हम एयरटेल के ग्राहकों को एयरटेल टीवी ऐप पर यह खास डिजिटल अनुभव लेने तथा 400 लाईव टीवी चैनल्स और 10,000 से अधिक मूवीज़ एवं शो के साथ एक्सक्लुसिव व आकर्षक कंटेंट की विस्तृत श्रृंखला देखने के लिए आमंत्रित करते हैं।’’ काल्पनिक टेक्नॉलॉजीज़ के को-फाउंडर व सीईओ, अश्विन गर्ग ने कहा, ‘‘कुंभ दुनिया की सबसे बड़ी तीर्थयात्रा है। इसमें लगभग 130 मिलियन लोगों के आने का अनुमान है। हमें 2019 के कुंभ को ऐसा पहला कुंभ बनाने के लिए यूपी टूरिज़्म एवं कुंभ मेला अधिकारियों के साथ सहयोग करने की खुशी है, जहां वर्च्युअल रियल्टी का उपयोग पहली बार किया जा रहा है। वर्च्युअल रियल्टी द्वारा कुंभ में शामिल न हो सके लोग अद्वितीय तरीके से इस सबसे विशाल धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन का अनुभव ले सकेंगे।

Leave A Comment