Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



गढ़वाली फीचर फिल्म ‘फ्यूंली’ की शूटिंग दून में शुरु

देहरादून । मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन की दो गढ़वाली फीचर फिल्म ‘अंजवाल’ और ‘हैल्लो यूके’ की भारी सफलता के बाद इस प्रोडक्शन हाउस की तीसरी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘फ्यूंली’ की शूटिंग सोमवार को देहरादून में शुरु हुई। इस फीचर फिल्म फ्यूंली का मुहुुर्त सहस्रधारा रोड स्थित एक आलीशान बंगले में हुआ। सिद्धि विनायक गणेश और श्री साईं बाबा की पूजा-अर्चना के बाद फिल्म के मुहुर्त के लिए नारियल तोड़कर मुहुर्त संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. आरके वर्मा अध्यक्ष उत्तराखंड फिल्म चेंबर आॅफ कामर्स व प्रसिद्ध फिल्म भारती ने भारतीय सिनेमा के उद्भव एवं विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकतंत्र के चार स्तंभ कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया होते हैं उसी प्रकार फिल्म उद्योग के भी चार स्तंभ निर्माण, वितरण, प्रदर्शन व लैब होते हैं, जिनके अभाव में फिल्म निर्माण असंभव है।  गढ़वाली एवं कुमांऊनी फिल्मों की चर्चा करते हुए डा. वर्मा ने बताया कि 1983 में पहली गढ़वाली फिल्म जग्वाल से गढ़वाली सिनेमा की नींव पड़ी थी। अब तक लगभग उपक्षेत्रीय फिल्में बन चुकी हैं और अब गढ़वाली सिनेमा के लिए सरकार भी प्रयत्न कर रही है। गत 8 नवंबर को उत्तराखंड सरकार की ओर से मसूरी के सवाय होटल में फिल्म कान्क्लेव का आयोजन और फिल्म निर्माताओं को अनुदान राशि के चेक वितरण इसी बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत क्षेत्रीय सिनेमा के विकास के लिए काफी उत्सुक एवं प्रयासरत है। 2019 की नई संसोधित फिल्म नीति में छवि गृहों में सप्ताह में एक शो के प्रदर्शन के लिए अनिवार्यता कर दी गई है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने बताया कि गढ़वाली सिनेमा के दादा फाल्के पारेख गोड़ से कल शाम फोन पर कनाडा से वार्ता करते हुए आशीर्वाद लिया। मुहुर्त समारोह में फिल्म निर्माता व निर्देशक मनीष वर्मा, नायिका अनामिका, अंजू रावत, रमेश नौड़ियाल, शोभना रावत, स्वामी कै. वंसी लाल, संजीव वर्मा, छायाकार विनय चानना, स्नेह वर्मा, सुभाष जौली, नीतू वर्मा, गोपाल थापा, जयदेव भट्टाचार्य, अंजलि भल्वाल आदि उपस्थित रहे।   

Leave A Comment