Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



गढ़वाली भाषा में चक्रव्यूह मंचन का भव्य आयोजन , जानिये खबर

pahal

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत देवल में चल रहे पांडव नृत्य के तहत गढ़वाली भाषा में चक्रव्यूह मंचन का भव्य आयोजन किया गया। चक्रव्यूह देखने के लिये क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सातवें द्वार पर कौरवों द्वारा छल करके अभिमन्यु वध के दौरान कई दर्शक भावुक हो पड़े। दरअसल, आठ साल बाद पिछले 15 दिनों से ग्राम पंचायत देवल में पांडव नृत्य एवं लीला की धूम मची हुई है। पांडव नृत्य देखने के लिये भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। पांडव नृत्य के तहत गांव में चक्रव्यूह का मंचन किया। महाभारत युद्ध में जब अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण युद्ध करते-करते दक्षिण दिशा की ओर चले जाते हैं तो गुरू द्रोणाचार्य चक्रव्यूह रचा देते हैं। अर्जुन के अलावा च्रकव्यूह को भेदना ओर कोई नहीं जानता था। जब सब पांडव निराश होते हैं तो 16 वर्षीय अर्जुन पुत्र अभिमन्यु चक्रव्यूह भेदने की बात कहता है। अभिमन्यु के साथ भीम भी युद्ध में जाते हैं, लेकिन चक्रव्यूह के पहले द्वार पर जयद्रथ भीम को अंदर प्रवेश नहीं करने देते हैं और अभिमन्यु अकेले ही अंदर प्रवेश कर जाता है। अभिमन्यु अकेले ही जयद्रथ, गुरू द्रोणाचार्य, शैल्य, लक्ष्मण, अश्वत्थामा, कर्ण, दुशासन जैसे महारथियों को परास्त करता है, लेकिन सातवें द्वार पर दुर्योधन छल करता है और एक साथ सारे महारथी अभिमन्यु का वध कर देते हैं। अभिमन्यु की भूमिका प्रवीन सेमवाल, दुर्योधन की पवन प्रकाश उनियाल, कर्ण की फरशुराम सेमवाल, द्रोणाचार्य की जगदीश प्रसाद ममगाईं, दुशासन की अनिल उनियाल, शैल्य की गणेश उनियाल, शकुनी की मोहित भटट, अश्वत्थामा की पंकज ममगाईं, जयद्रथ की हयात सिंह राणा ने निभाई। वहीं दूसरी ओर पांडव नृत्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। छह दिसम्बर को मोरू डाली कौथिग के साथ सात दिसम्बर को पांडव नृत्य का विधिवत समापन हो जायेगा। इस मौके पर उप जिलाधिमें हॉकारी जखोली देवमूर्मि यादव, तहसीलदार शालिनी मौर्य, आयोजक राज्य आंदोलनकारी जगतराम सेमवाल, प्रताप सिंह राणा, दिनेश प्रसाद उनियाल, जगदम्बा प्रसाद उनियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक भटट, निर्देशक शंभू प्रसाद उनियाल, पूर्व प्रधान मधुसूदन सकलानी, सुनील प्रसाद उनियाल, राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, बच्चीराम उनियाल, हरिकृष्ण उनियाल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Comment