Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



चमोला का हिन्दी सांग ”संग हूं मैं” मचा रहा धमाल

उत्तराखण्ड की संस्कृति पर काम कर रहे गायक विजय चमोला

रुद्रप्रयाग। पेशे से अध्यापक और जिले के प्रसिद्ध लोक गायक विजय चमोला अपनी भोली-भाषा के साथ ही हिंदी गानों के लिए जाने जाते हैं। उनका नया हिंदी गाना ”संग हूं मैं” यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसके अलावा एमटीवी और बीफोरयू जैसे बड़े चैनलों पर भी गाना आ चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से सराहा जा रहा है। चमोला का यह पहला हिंदी गाना है, जिसमें उत्तराखण्ड की खूबसूरती को दिखाया गया है। इस माह उनका दूसरा हिन्दी लव सांग और दि लिजेंट ऑफ श्रीदेव सुमन हिन्दी फीचर फिल्म रिलीज होेने जा रही है। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के कणधार गांव में जन्में विजय चमोला का बचपन से ही गायक बनने का सपना था। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत भी की। पिता और माता दोनों ही अध्यापक थे, जिन्होंने संगीत क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वर्तमान में उनका परिवार अगस्त्यमुनि में रहता है। पिता रमेश चमोला शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद गौरी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में संस्थापक हैं और उनकी माता राधा देवी सेवानिवृत्त होने के बाद घर संभाल रही हैं। चमोला ने संगीत के साथ ही उच्च शिक्षा भी प्राप्त की। वे आज डायट रतूड़ा में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने गढ़वाली में भोले महाराज, शिवानी, खित हैंसणा, बिन्दु न जाई बाजार, सजली मुखड़ी सहित कई गढ़वाली गानों में अभिनय के साथ ही गाना गाया है। उत्तराखण्ड की सुंदर वादियों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने हिन्दी गाना निकालने की सोची। जिसके बाद उन्होंने हिन्दी गानों के राइटर अमित नौटियाल से सहयोग लिया और संग हूं तेरे सांग को रिलीज किया। उनके इस गाने में संगीत राहुल भुरिया, कैमरामेन तुषार डबराल रहे हैं, जबकि अभिनय उन्होंने स्वयं व मिस साउथ अन्नू चैधरी ने किया है। इस गाने को कुछ ही दिनों में हजारों व्यूअर्स मिले हैं। दर्शक गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं। हिन्दी में यह गाना बेहद ही खूबसूरत बनाया गया है। इसमें उत्तराखण्ड की सुंदर वादियों को दिखाया गया है। चमोला का जल्द ही दूसरा लव सांग मैं न आऊंगा और रेप सांग भी रिलीज होने जा रहा है। इसके साथ ही वे एक हिन्दी फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं, जिसका टाइटल दि लिजेंट ऑफ श्रीदेव सुमन है। चमोला बताते हैं कि बचपन से उन्हें संगीत पसंद था। घर में माहौल भी संगीत का रहा। पिता रमेश चमोला और माता राधा देवी ने काफी सहयोग किया। वे अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने गानों के माध्यम से उत्तराखण्ड के पर्यटन को दिखाना चाहते हैं। खूबसूरत नजारों को देश-दुनिया को दिखाकर यह बताना चाहते हैं कि देश में एक ऐसा राज्य है, जिसे धरती पर स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। कहा कि जिले में मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात चोपता की खूबसूरत वादियों के साथ मसूरी में गानों की शूटिंग की गयी है। इसके अलावा श्रीदेव सुमन पर हिंदी फिल्म बनाई जा रही है, जो जल्द ही दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जायेगी। हिन्दी एवं गढ़वाली गायक विजय चमोला दि लिजेंट ऑफ श्रीदेव सुमन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। डेढ घंटे की इस फिल्म में टिहरी के राजा का वर्णन और राजा की रियासत को बताया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ऐसी अनेक विभूतियां हैं, जिनको हिन्दी पर्दे के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया गया है। बताया कि फिल्म में टिहरी की खूबसूरती को भी दिखाया गया है। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को मौका दिया गया है। उनका मकसद यही है कि जो युवा हिन्दी एवं गढ़वाली गानों में कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें ऐसा मंच मिले जिससे वे आगे बढ़ सकें। जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी, जिसके बाद अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम किया जायेगा।

Leave A Comment