Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



चारधाम यात्रा सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी हुए सख्त

हरिद्वार | जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत की अध्यक्षता में चार धाम यात्रा को लेकर सडक सुरक्षा के सम्बन्ध मे अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। इस अवसर पर एसएसपी जनमेजय खंडुरी भी उपस्थित थे। रोशनाबाद कलैक्ट्रेट मे बैठक करते हुये परिवहन विभाग द्वारा आयोजित चार धाम यात्रा में विशेष सुरक्षा प्रबन्ध के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि कहा कि परिवहन नियम की उपेक्षा करने पर लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाऐ,। पिछले 03 माह में 689 लााईसेंस को निरस्त किया गया। इनमें शराब का सेवन कर गाडी चलाना,मौबाइल, हैड फोन का प्रयोग करते हुये गाडी चलाना मालवाहक वाहन मे यात्री ढोना एवं औवर लोंडिंग करना कारण शामिल है। लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही निरन्तर की जायेगी। ट्रेफिक काम्बिंग योजनाओं को समय-समय पर क्रियान्वयन करने पर बल देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध संचालन डग्गामार ओवर लोडिंग पर नियन्त्रण हेतु निरीक्षण कर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की स्थिति मे घायलोे को त्वरित उपचार दिया जाना आवश्यक है,इसमे लापरवाही करने वाले व्यक्ति एवं हास्पिटल के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यातायात बाधक होडिंग्स को हटाने के निर्देश भी दिये तथा सडक सुरक्षा उपायों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने पर बल दिया और कहा कि सिनेमाघरों में स्लाइडसध्वृत्त चित्र के माध्यम से सडक सुरक्षा प्रचार-प्रसार किया जाये। जनवरी से मार्च के पिछले 3 माह में दुर्घटना में 23 प्रतिशत मृतक में 26 और घायलांे में 42प्रतिशत की कमी हुई है। जिलाधिकारी ने लक्सर रोड पर गड्ढे भरने के पूर्व सडक किनारे खुदाई पर दुर्घटना की संभावना को लेकर एन.एच के अधिशासी अभियन्ता जे.एस.रावत का वेतन रोका गया। एन.एच के अधिशासी अभियन्ता जे.एस.रावत एडीएम लक्सर को सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। 10 मई को लक्सर मार्ग का निरीक्षण जिलाधिकारी व एसएसपी के संयुक्त निरीक्षण करेगें तथा 13 मई को जिलाधिकारी व एसएसपी भगवानपुर व रूडकी रोड का निरीक्षण करेगें। एसएसपी खंडुरी ने सडक सुरक्षा मे लगे साइन एज,बोर्ड,सोलर लैंप की चोरी पर थाना प्रभारी श्यामपुर को बैठक मे अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। बैठक में सेफ्टी आडिट कराने के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूडकी नितिका खण्डेलवाल,एसडीएम सदर कुश्म चैहान,एसडीएम भगवानपुर संतोष पाण्डेय,एसडीएम लक्सर सोहन सिंह,एआरटीओं सुरेन्द्र कुमार, ए0आर0टीओ0 रूड़की शैलेश त्रिपाठी, यात्री कर अधिकारी जे.एस.मिश्र इत्यादि उपस्थित थे।

Leave A Comment