Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



चार धाम ऑल वेदर रोड निर्माण कार्यो की हुई समीक्षा

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में चार धाम आॅल वेदर रोड के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यो की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से भी निर्माण कार्यो की प्रगति तथा इस सम्बंध में आ रही कठिनाईयों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी बुद्धवार 23 मई को चारधाम आल वेदर रोड परियोजना की ड्रोन कैमरे के माध्यम से समीक्षा करेंगे। उन्होंने इस सम्बंध में सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से उनके स्तर पर किये जाने वाले कार्यों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान भू अधिग्रहण, वन भूमि हस्तांतरण, मुआवजा निर्धारण एवं वितरण जैसे कार्यों को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण की दिशा में हुई प्रगति पर सन्तोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में जहां कोई समस्या हो उसका आपसी समन्वय के साथ समाधान किया जाय साथ ही स्थिति से शासन को भी अवगत कराया जाय ताकि समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जा सके। उन्होने कहा कि चार धाम आॅल वेदर रोड योजना राज्य सरकार के साथ ही भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस योजना को निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण किया जाना है। इसके लिये सभी विभाग अपनी प्राथमिकतायें भी तय करलें। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण के साथ ही विद्युत व पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग के कार्य में भी तेजी लाने को कहा। सड़क चैड़ीकरण के साथ साथ विद्युत व पेयजल लाइनों का कार्य भी साथ-साथ ही सुनिश्चित किया जाय। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने सभी संवेदनशील स्थलों पर किये जा रहे कार्यों का स्लाइड के माध्यम से अवलोकन किया। उन्होने चम्बा व सलियारा बैंड पर निर्मित होने वाली टनलों, नालूपानी, कलियासौड, नन्द्रप्रयाग, हेलग, लामबगड में किये जाने वाले स्लाइड प्रोटेक्शन कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की तथा मड डिस्पोजल की दिशा में भी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इको सेंसिटिव जोन के लिये मोनिटरिंग कमीटी के गठन होने से इस क्षेत्र में लैण्ड कन्वर्जन की दिशा में भी शीघ्र कार्यवाही की जाय। उन्होने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को कर्णप्रयाग, ग्वालदम सड़क के पुननिर्माण में भी शीघ्रता करने को कहा। बैठक में अपर मुख्य सचिव  ओम प्रकाश द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया कि 889 की0मी0 लम्बी रू0 11700 करोड़ लागत की इस चार धाम आॅल वेदर रोड के लिये 814 कि0मी0 वन भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसके सापेक्ष 652 कि0मी0 की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, शेष के लिये कार्यवाही गतिमान है। इस योजना के अन्तर्गत 15 बड़े तथा 107 छोटे पुलों, 13 बाईपासों के निर्माण के साथ ही 38 लैण्ड स्लाइड जोन का ट्रीटमेंट किया जाना है। इस योजना के अधीन कुल 44776 पेड़ों का कटान होना है जिसके सापेक्ष 34170 पैड़ों  का कटान किया जा चुका है, शेष की स्वीकृति एनजीटी में लम्बित है। इस योजना में 338 कि0मी0 लम्बी विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जाना है जिसमें से 170 कि0मी0 विद्युत लाइन शिफ्ट कि जा चुकी है तथा 3015 विद्युत पोलों में से 1947 को शिफ्ट किया जा चुका है। 286 कि0मी0 नई पेयजल लाइन बिछायी जानी है जो सड़क चैड़ीकरण के साथ-साथ बिछायी जा रही है। इससे सम्बंधित सामग्री के क्रय की कार्यवाही कर दी गई है।

Leave A Comment