Breaking News:

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026



छोटे राज्यों का भविष्य राष्ट्रीय दलों के हाथ में सुरक्षित नहींः रतूड़ी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने मिजोरम तथा तेलंगाना में क्षेत्रीय दलों द्वारा प्रचंड बहुमत हासिल करने पर क्षेत्रीय दल एमएनएफ तथा टीआरएस को बधाई दी है। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कहा कि मिजोरम तथा तेलंगाना राज्य की जनता एवं वहां के क्षेत्रीय दल बधाई के हकदार हैं। दोनों ही राज्य की जनता ने राष्ट्रीय दलों को नेपथ्य में धकेलते हुए यह संदेश दिया कि छोटे राज्यों का भविष्य राष्ट्रीय दलों के हाथ में सुरक्षित नहीं है।  यूकेडी देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के माध्यम से जारी बयान में बीडी रतूड़ी ने उत्तराखंड की जनता से भी अपील की है कि मिजोरम तथा तेलंगाना के जनादेश में छुपे संदेश को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों में जिस प्रकार राज्य के अमूल्य संसाधनों की लूट मचाते हुए दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने राज्य निर्माण की अवधारणाओं की धज्जियां उड़ाते हुए जनता की आकांक्षाओं का मान मर्दन किया है इस पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। आज उत्तराखंड राज्य में युवा हतोत्साही वह किसान निराश है। गर्भवती महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। बेटियों की अस्मिता सुरक्षित नहीं है। आम जनता के लिए सस्ता गल्ला की दुकानों में राशन गायब है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के गिरते स्तर के कारण निजी स्कूलों तथा निजी अस्पतालों के उत्पीड़न से जनता त्रस्त है। पढ़े लिखे बेरोजगारों की फौज लगातार बढ़ती जा रही है। इन सबके लिए राष्ट्रीय पार्टियों की नीतियां जिम्मेदार हैं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर उन्होंने भाजपा को चेताते ते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से भाजपा को सबक लेना चाहिए। पांचो राज्यों में करारी हार के लिए भाजपा की नीतियां जिम्मेदार है। भाजपा युवाओं और किसानों का मिजाज भांपने में असफल रही। वहीं उन्होंने कांग्रेस को भी चेतावनी दी कि उनको ज्यादा उत्साहित होने के बजाय भाजपा की दुर्दशा से सबक लेना चाहिए। तीनों हिंदी भाषी राज्यों में यह कांग्रेस की जीत नहीं जबकि भाजपा की हार है। भाजपा की गलत नीतियां तथा जनहित की अनदेखी कांग्रेस की जीत का कारण बनी है।

Leave A Comment