Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



जनता दरबार : साहब जी हमारी भी सुन लीजिए ……

UK

रुद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड ऊखीमठ के दूरस्थ गांव चिलौण्ड जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिलौण्ड गांव के ग्रामीणों ने पेयजल, शिक्षा, सडक, भूकम्प, मुआवजा आदि से संबंधित 11 शिकायतें दर्ज कराई। ग्रामीणों की सात शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। दरअसल, चिलौण्ड विकासखण्ड ऊखीमठ का दूरस्थ गांव है। विभागीय अधिकारी कम ही गांव में पहुंचते हैं। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये या तो विकासखण्ड या फिर सीधे जिला मुख्यालय आना पड़ता है। पहली बार गांव में आयोजित हुये जन सुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की और जिलाधिकारी के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी।  चिलौण्ड निवासी केशव सिंह ने विकलांग पेंशन न लगने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि चिलौण्ड से रामबाडा पैदल मार्ग का सुधारीकरण का कार्य किया जाना था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्य नहीं किया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव भूकंप से बुरी तरह प्रभावित है। फरवरी 2017 में आए भूकम्प से भवनों में पडी दरारों की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने भूकम्प प्रभावित भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ परिवारों के पास दो भवन हैं, जिनमें से कच्चे मकान पर दरार पडी है व पक्का मकान सुरक्षित हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को बताया कि मानक के अनुसार दो मकान होने पर मुआवजे के दायरे में नहीं आते हैं।  जिलाधिकारी ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2003-04 में निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिलौण्ड का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान मोहन सिंह राणा ने बताया कि बरसात में विद्यालय की छत टपकती है व पीछे की दीवार पर दरारें पडी हुई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने लोनिवि को छत टपकने का कारण, साथ ही विद्यालय के जीर्णोद्वार का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए।

Leave A Comment