Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम ने लोगों की सुनी समस्याएं

uk-cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने संबन्धित अधिकारियों को आवेदनों और शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता मिलन कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसमें लगभग 300 आवेदन आर्थिक सहायता के थे। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता संबन्धी आवेदनों को पंजीकृत कर अनका परीक्षण कराने के निर्देश दिये। विभागों से संबन्धित समस्याओं पर संबन्धित अधिाकरियों से रिपोर्ट तलब की गई। कुछ पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। सभी शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय में दर्ज कर उनका नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश भी दिये गये। विकासनगर निवासी कुंवर सिंह नेगी एवं अन्य ने अपने भूमि के दस्तावेजों में हेराफेरी की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को जांच करने के आदेश दिये। नया गांव, देहरादून की रोशनी देवी ने ग्राम समाज की भूमि आवंटन का आवेदन दिया। चमोली से आये गबर सिंह ने अतिवृष्टि और बर्फवारी के कारण भवन के क्षतिग्रस्त होने की समस्या बताई जिस पर मुख्यमंत्री ने उनके लिये विवेकाधीन कोष से प्रस्ताव बनाने को कहा। नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिले जिस पर उन्होंने एमडीडीए को प्रकरण का परीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। हरवंशवाला टी स्टेट के रतन सिंह चैहान ने क्षेत्र में लगभग 01 किमी सम्पर्क मार्ग बनाने की मांग की जिस पर एमडीडीए को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। कई मुलाकातियों ने भवन और जमीन की मांग भी की, जिस पर सीएम ने सीडीओ को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीडीओ देहरादून को प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे हुए लाभार्थियों के लिये पुनः शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश भी दिये। कोटद्वार से आये अमर शहीद स्मृति विकलांग नेत्रहीन संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने संस्थान को जमीन आवंटन होने के उपरांत भी वैध कब्जा न मिलने की शिकायत की। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान को 06 माह से कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने विकलांग/नेत्रहीन संस्थान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर गढ़वाल को पूरा प्रकरण देखने के लिये कहा। उन्होंने कम्प्यूटर प्रशिक्षण भुगतान हेतु एमडी बहुद्देशीय वित्त विकास निगम को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। पुरोला से आये श्री दुर्गेश्वर लाल ने क्षेत्रीय समस्याओं से संबन्धित एक ज्ञापन सौंपा जिस पर डीएम एवं कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी गई। कुछ सरकारी सेवा संबन्धी मामले भी जनता मिलन कार्यक्रम में आये जिन पर मुख्यमंत्री ने विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

Leave A Comment