Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



जनता से ‘मन की बात’ नही ‘समाधान’ की बात करता हूँ : हरीश रावत

cm-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत से सचिवालय में कार्मिक, लोक शिकायत, विधि और न्याय सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष डाॅ0 ई.एम. सुदर्शना नाच्चिपम के नेतृत्व में स्थाई समिति के अन्य सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की | स्थाई समिति के सदस्यों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाता है। जनता की शिकायतों को सुनने के लिये प्रत्येक माह ‘समाधान‘ योजना के तहत वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से लगभग 50 लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनका समाधान व सम्बन्धित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिये आदेशित किया जाता है। इसके अलावा, प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुना व उनका निराकरण किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति हर शनिवार को फोन पर अपनी समस्याओं के विषय पर बात कर सकता है। जबकि रविवार को वे स्वयं भी जनता को रैंडमली फोन कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं व उनका निराकरण करते है। उन्होंने कहा कि लोगों को त्वरित एवं सस्ता न्याय के साथ ही न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश में स्टेट लीगल सेल का गठन किया गया है तथा लीगल लिट्रेसी के साथ ही ट्राईबल जस्टिस के प्रति भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में सामाजिक सौहार्द का वातावरण अन्य प्रदेशों से बेहतर है। राज्य के चार धामों में आपदा के बाद यात्रियों का आवागमन पहले की तरह आरम्भ हो गया है। इन धामों में यात्रियों के आवागमन व आवास आदि की बेहतर व्यवस्थाएं की गयी है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात के समय कुछ समस्याएं जरूर रहती हैं, जिनका समाधान भी त्वरित रूप से तत्समय किया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहायता के अंतर्गत फन्डिंग पैटर्न में बदलाव होने के कारण राज्य को कुछ कठिनाईयां जरूर हैं, जिनके समाधान के लिये राज्य के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री रावत ने स्थाई समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये। इस अवसर पर मजीद मैनन, रजनी पाटिल, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी व शैलेश बगोली, बी.वी. नायक, डाॅ0 ए. सम्पत, डाॅ0 अंशुल वर्मा सहित स्थाई समिति अन्य सदस्य शामिल थे

Leave A Comment