Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



जल संरक्षण सरकार की प्राथमिकताः सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए जल संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल की उपलब्धता चाहे वह झीलों में हो या प्राकृतिक जल स्रोतों में, इस दिशा में समेकित प्रयासों के आधार पर नियोजित ढंग से कार्य किया जा रहा है, उन्होंने वर्षा जल संग्रहण की दिशा में कार्य किये जाने की भी बात कही। इसे भी अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। झीलों, प्राकृतिक जल स्रोतों व वर्षा जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य योजना के साथ हम भविष्य के लिये जल की आवश्यकता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे हम सबको जल की उपलब्धता व सुरक्षा भी प्रदान करने में सफल हो सकेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में 8-9 झीलों के संरक्षण का कार्य चल रहा है, जल संरक्षण सरकार की प्राथमिकता भी है। इस दिशा में समाज में जन जागरूकता के प्रयास के साथ ही आम आदमी का जागरूक होना भी जरूरी है। वनीकरण, जल संरक्षण व जल संचय में स्थानीय लोगों की भागीदारी बड़ा बदलाव ला सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल की पर्याप्त उपलब्धता है, हमें जल संचय की आदत बनानी होगी, जितनी जरूरत है उतना ही जल का उपयोग करने से भी जल संचय के साथ ही जल की बरबादी को रोकने में हम सफल हो सकेंगे। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में पुस्तकों की उपलब्धता एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति आदि से सम्बन्धित मसलों को लेकर आन्दोलनरत छात्रों की मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय में 90 प्रतिशत फैकल्टी मौजूद हैं, जबकि महाविद्यालय के पुस्तकालय में 1.10 लाख पुस्तकें हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। यह भी जानकारी ली जायेगी कि छात्र किस प्रकार की पुस्तकें चाहते हैं, उन्होंने कहा कि बच्चों को माता-पिता कॉलेज में पढ़ने के लिय भेजते हैं। छात्रों को पढ़ाई के बजाय इस प्रकार का आन्दोलन नहीं करना चाहिए, हर समस्या का समाधान आन्दोलन नहीं बल्कि आपसी संवाद ही होता है।

Leave A Comment