Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत , जानिए खबर

आबकारी निरीक्षक समेत 13 अधिकारियों हुए निलंबित

हरिद्वार/देहरादून । हरिद्वार जनपद अंतर्गत भगवानपुर के अलग-अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गांव में अवैध रूप से निकाली जाने वाली कच्ची शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हुई है। इस मामले में सरकार ने संबंधित 13 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जहरीली शराब पीने से मरने वालों में 40 साल से 55 साल उम्र तक के ग्रामीण शामिल हैं। मृतकों में राजकुमार (35 वर्ष) पुत्र राजपाल, विश्वास 30 वर्ष) पुत्र रतिराम, जसवीर (45 वर्ष) पुत्र सिताब, चरण सिंह पुत्र मुल्तान, धनीराम (57 वर्ष), संजय (46 वर्ष) पुत्र मामराज, धनीराम (45) पुत्र जवाहर, मांगे राम (40 वर्ष) पुत्र बलजीत, ज्ञान सिंह (56 साल) पुत्र जीराम, सोराज (40 पुत्र) सुमेर सिंह, चंद्र (50 वर्ष) पुत्र मेहर सिंह, ध्यान सिंह (30 पुत्र) हरपाल, नरेश (48) व जाहरू (50) पुत्र सिमर शामिल हैं। ये ग्रामीण ग्राम बालूपुर, बिंदु, जहाजगढ़, तेजजूपुर, भलस्वागाज आदि के रहने वाले हैं। जबकि सेठ पाल, सुशील, संजय, कुलदीप, धनीराम सहित 36 लोग आस पास के निजी अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भेजी गई है। इस मामले में प्रमुख सचिव सचिव आनंद वर्धन ने आबकारी निरीक्षक समेत 13 लोगों को निलंबित कर दिया। सभी को मुख्यालय ज्वाइन करने के आदेश तत्काल दिये गए हैं। चेकिंग, प्रवर्तन के मामले में सभी लापरवाह पाए गए। निलंबित किए गए कर्मियों में आबकारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही महेश चंद्र पंत, जगमोहन सेठी, अजब सिंह, आबकारी सिपाही प्रमिल कुमार, अनुरानी, सृष्ठि यादव, आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह, उप आबकारी निरीक्षक लाखीराम सकलानी, प्रधान आबकारी सिपाही विनोद सिंह, आबकारी सिपाही प्रमोद कुमार, अंजू गिरी, पूजा देवी शामिल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। घटना में बीमार लोगों के उपचार व उनकी जान बचाने के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अवैध शराब के सेवन से हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इस घटना को हृदय विदारक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने इसमें बीमार लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave A Comment