Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



जौनपुर निवासी युवक का शव मिलने से सनसनी

jaunpur

रुद्रपुर। जगतपुरा मुहल्ले में किरायेदार के रूप में रहने वाले सिडकुल कर्मी का छत पर शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी। भवन स्वामी की सूचना पर सिडकुल चैकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आवश्यक जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्राम मझरीपट्टी जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय मुन्नालाल यादव पुत्र ओमप्रकाश कुछ दिन पूर्व यहां आया था और अटरिया मंदिर के समीप मोहल्ला जगतपुरा में दोमंजिल पर कमरा लेकर किरायेदार के रूप में रहता था। मुन्ना सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। भवन में ही जौनपुर निवासी मुन्ना का दोस्त सुनील यादव अन्य कमरे में किरायेदार के रूप में रहता था। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जाता है कि गत दिवस मुन्ना ने कमरे में खाना बनाया और खाकर सुनील के साथ फैक्ट्री चला गया। रात्रि करीब 11बजे दोनों फैक्ट्री से घर वापस लौटे। मुन्ना ने दोपहर में बना खाना खाया और कमरे के आगे छत पर चटाई बिछाकर लेट गया। इसी दौरान सुनील और भवन स्वामी भी छत पर आ गये और मुन्ना के साथ लेटकर आपस में बातचीत करने लगे। प्रातःकाल जब सुनील ने मुन्ना को उठाना चाहा तो वह नहीं उठा। उसने इसकी जानकारी भवन स्वामी को दी। काफी कोशिशों के बाद भी जब मुन्ना नहीं उठा तो भवन स्वामी ने इसकी सूचना सिडकुल चैकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक मुन्नालाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने भवन स्वामी व मुन्ना के साथी सुनील से आवश्यक जानकारी ली और मुन्ना के कमरे की तलाशी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave A Comment